Move to Jagran APP

आज तो राजनीति महादेव की बारात बन गई है: अरुण मुनि

एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में संघशास्ता शासन प्रभावक गुरुदेव श्री सुदर्शन लाल महाराज के सुशिष्य आगमज्ञाता गुरुदेव श्री अरुण मुनि महाराज के सानिध्य में प्रार्थना सभा हुई। इस अवसर पर गुरुदेव अरुण मुनि ने कहा कि महल में एक ड्राइंग रुम भी होता है जिसे हिदी में सज्जा गृह भी कहते है। इसी तरह मानव महल में आदर्श जीवन का सज्जा गृह बनाएं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 05:00 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 05:00 PM (IST)
आज तो राजनीति महादेव की बारात बन गई है: अरुण मुनि
आज तो राजनीति महादेव की बारात बन गई है: अरुण मुनि

संस, लुधियाना : एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में संघशास्ता शासन प्रभावक गुरुदेव श्री सुदर्शन लाल महाराज के सुशिष्य आगमज्ञाता गुरुदेव श्री अरुण मुनि महाराज के सानिध्य में प्रार्थना सभा हुई। गुरुदेव अरुण मुनि ने कहा कि महल में एक ड्राइंग रूम भी होता है, जिसे हिदी में सज्जा गृह भी कहते है। इसी तरह मानव महल में आदर्श जीवन का सज्जा गृह बनाएं।

loksabha election banner

ऐसा जीवन जीएं, जिससे औरों को भी आपसे जीवन जीने की प्रेरणा मिले। दुनिया में दो तरह के इंसान होते हैं। एक नायक, दूसरा खलनायक। नायक सत्य निष्ठ होता है, खलनायक पथभ्रष्ट होता है। अपने लक्ष्य के लिए दोनों संघर्ष करते हैं और अंतत: नायक जीतता है और खलनायक हारता है। अत: अपने बच्चों को लायक बनाओ। इसके लिए खुद नायक बनो और खलनायक से दूर रहो। अरे बच्चे सिखाने से नहीं, बल्कि दिखाने से सीखते हैं। आप ऐसा जीवन जीएं, ताकि बच्चों में भी एक लहर पैदा हो कि मैं भी मां या पिता जैसा बनूंगा। उसके लिए चाहिए कि पति-पत्नी में भी तालमेल जरुरी है। दोनों के स्वभाव, विचार, पसंद में सामंजस्य जरुरी है। अगर इनमें 36 का आकंड़ां रहा तो घर में महाभारत अवश्य होना है।

उन्होंने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के बारे बताते हुए कहा कि शास्त्री जी सादगी, देश भक्ति और ईमानदारी के लिए और महात्मा गांधी की सत्यता को आज भी पूरा भारतवर्ष याद रखता है। अफसोस आज तो राजनीति महादेव की बारात बन गई है। जिसमें देव दानव, भूत प्रेत सभी बाराती है। राजनीति की विष बेल राष्ट्र के पूरे वृत पर छा गई है। देश की राजनीति को शुद्ध करना है तो देश के जितने भी भ्रष्ट राजनेता है। उन्हें थोड़े समय के लिए एकतरफ कर दीजिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.