Move to Jagran APP

लुधियाना में फर्जी दस्तावेज पर जमानत करवाने का भंडाफोड़, तीन लोगों ने वसूली मोटी रकम

आरोपितों ने उसकी जमानत भरने के लिए सुखविंदर सिंह नाम का व्यक्ति खड़ा करके उसका फर्जी आधार कार्ड और हलफिया बयान अदालत में पेश किया। साथ ही उन लोगों ने असली सुखविंदर सिंह की जमीन के कागज भी अदालत में पेश किए।

By Rajan Kumar Edited By: DeepikaPublished: Fri, 30 Sep 2022 03:27 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 03:27 PM (IST)
लुधियाना में फर्जी दस्तावेज पर जमानत करवाने का भंडाफोड़, तीन लोगों ने वसूली मोटी रकम
लुधियाना पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। (सांकेतिक)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। हत्या प्रयास के आरोपित की जमानत कराने के लिए तीन लोगों ने अदालत में फर्जी दस्तावेज ही पेश कर दिए। साथ ही फर्जी जमानती भी खड़ा कर दिया गया। उसके बदले में तीनों ने मोटी रकम भी वसूल की।

loksabha election banner

उनका भंडाफोड़ होने पर थाना डिवीजन नंबर-5 पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ सुखपाल सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान कादियां निवासी फर्जी सुखविंदर सिंह, मोती बाग कालोनी निवासी सुरजीत सिंह तथा बस्ती जोधेवाल के रमेश नगर निवासी मुनीश तनेजा के रूप में हुई है।

पुलिस ने ईश्वर नगर की गली नंबर दो निवासी सुशील कुमार की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। अपने बयान में उसने बताया कि थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने फरवरी 2018 में मुनीश तनेजा के खिलाफ हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

आरोपितों के ठिकानों पर दबिश

उक्त आरोपितों ने उसकी जमानत भरने के लिए सुखविंदर सिंह नाम का व्यक्ति खड़ा करके उसका फर्जी आधार कार्ड और हलफिया बयान अदालत में पेश किया। साथ ही उन लोगों ने असली सुखविंदर सिंह की जमीन के कागज भी अदालत में पेश किए। आरोपितों ने उक्त जमानत के लिए मनीश तनेजा के परिवार से मोटी रकम ले ली। सुखपाल ने कहा कि आरोपितों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- लुधियाना में साइबर ठगों ने महिला कारोबारी को लगाया चूना, इंडियन कस्टम आईडी हैक कर लाखों का इंसेंटिव ठगा

यह भी पढ़ेंः-नहर से व्यक्ति का शव बरामद

संसू, लुधियाना: डेहलों इलाके में नहर से वीरवार सुबह व्यक्ति का शव बरामद हुआ। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। एएसआइ रूपिंदर सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम पर राहगीर ने सूचना दी कि नहर में एक शव दिखाई दे रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.