विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Loot In Ludhiana: मां की दवाई लेकर लौट रहे युवक से 3 बदमाशों ने छीनी एक्टिवा, दातर दिखा वारदात काे दिया अंजाम

By Vipin KumarEdited By:
Published: Sat, 30 Apr 2022 09:51 AM (IST)

Loot In Ludhiana शहर में वीरवार रात को मेडिकल स्टोर से मां के लिए दवाई लेकर लौट रहे युवक से ...और पढ़ें

Loot In Ludhiana: युवक से तीन बदमाशों से एक्टिवा छीन ली। (सांकेतिक तस्वीर)
Loot In Ludhiana: युवक से तीन बदमाशों से एक्टिवा छीन ली। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Loot In Ludhiana: शहीद भगत सिंह नगर में वीरवार रात को मेडिकल स्टोर से मां के लिए दवाई लेकर लौट रहे युवक से तीन बदमाशों से एक्टिवा छीन ली। थाना डिविजन नंबर पांच पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में कवणव सरीन ने बताया कि रात को उनकी मां की तबीयत खराब हो गई थी। वे एक्टिवा लेकर दोस्त मनीश गर्ग के साथ मेडिकल स्टोर से दवा लेने गया था।

पखोवाल रोड स्थित गुरमेल मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर जब वापसी पर वे घर के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। दातर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उनकी एक्टिवा छीन ली। इसके बाद उन्होंने पांच नंबर थाने में जाकर इस घटना की शिकायत की। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मेवा सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपित जल्द हाथ आएंगे।

यह भी पढ़ें-पटियाला में कर्फ्यू हटा, लेकिन मोबाइल इंटरनेट पर रोक, हिंदू संगठनों व खालिस्तान समर्थकों में टकराव के बाद हुई थी हिंसा

पिस्तौल के बल पर खनन कंपनी के कर्मी से लूटे डेढ़ लाख

जगराओं। खड्ड से रेत निकालने वाली महादेव एन्क्लेव कंपनी दफ्तर में कैश जमा करवाने जा रहे कर्मचारी से पिस्तौल के बल पर मोटरसाइकिल सवार कुछ बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। थाना सिधवांबेट के सब इंस्पेक्टर बल¨वदर सिंह ने बताया कि राजस्थान के झुंझुनू के रहने वाले राम सिंह ने पुलिस के पास शिकायत की है। इसमें बताया है कि वह अपने साथी रमेश कुमार के मोटरसाइकिल पर सवार होकर कंपनी के सिधवांबेट स्थित दफ्तर में कैश जमा करवाने जा रहा था।

वीरवार शाम करीब सात बजे भैणी गुजरां लिंक रोड पर पीछे से दो मोटरसाइकिल पर आए चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। एक ने रमेश कुमार को धक्का मार दिया जिस कारण वे दोनों मोटरसाइकिल से गिर गए। एक अन्य बदमाश ने उसकी टांग पर खंडे से वार किया। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर कैश वाला बैग छीन लिया। बैग में डेढ़ लाख रुपये थे।