विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Road Accident In Punjab: बठिंडा में दर्दनाक सड़क हादसा, कार सवार तीन चचेरे भाइयाें की मौत

By Vipin KumarEdited By:
Published: Wed, 02 Jun 2021 09:40 AM (IST)Updated: Wed, 02 Jun 2021 09:47 AM (IST)

Road Accident In Punjab बठिंडा-डबवाली सड़क पर स्थित गांव पथराला के नजदीक देर रात कार और वाहन में टक्कर से ...और पढ़ें

हादसे में तीन चचेरे भाइयाें की दर्दनाक मौत। (जागरण)
हादसे में तीन चचेरे भाइयाें की दर्दनाक मौत। (जागरण)

संगत मंडी, (बठिंडा) जेएनएन। Road Accident In Punjab: बठिंडा-डबवाली सड़क पर स्थित गांव पथराला के नजदीक देर रात कार और अज्ञात वाहन में टक्कर से तीन चचेरे भाइयाें की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी अनुसार संगत ब्लाक के गांव रुलदू सिंह वाला के रहने वाले तीन भाई मारुति कार नंबर डीएल 08सीडी8647 में देर रात डबवाली से वापस आ रहे थे कि गांव पथराला के नजदीक अज्ञात वाहन इनको टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में कार सवाराें की मौत हाेने से गांव में मातम का माहाैल है।

मृतकाें की पहचान 24 वर्षीय चानण सिंह पुत्र गुरतेज सिंह, 22 वर्षीय जगजीत सिंह पुत्र हरी सिंह, 28 वर्षीय अमनदीप सिंह पुत्र जसवीर सिंह के तौर पर हुई। तीनों आपस में चचेरे भाई थे और मकान निर्माण का काम करते थे। पथराला चौकी के पुलिस मुलाजिमों की तरफ से लाशों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें-सड़क हादसे में युवक की माैत

लुधियाना। जालंधर-फिल्लौर हाईवे पर सोमवार देर रात सड़क हादसे में टेंपो सवार लुधियाना के दो युवक हादसे का शिकार हो गये। जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की हालत गंभीर होने के चलते परिजन उसे लुधियाना में रेफर करवा लें आये, जहां रास्ते में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मृतक की मौत को सड़क हादसा ना बताते हुए हत्या बताया।

शव को लेकर परिजनों ने देर शाम नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। वही मामले की सूचना मिलते ही थाना टिब्बा, बस्ती जोधेवाल व डिवीजन 7 की पुलिस के साथ एसीपी दविंदर चौधरी मोके पर पहुंचे। जिन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन देकर शांत किया और मामले की गंभीरता से जांच करने को कहा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें