Move to Jagran APP

लुधियाना पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई, चूरापोस्त, हेराेइन व शराब के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

लुधियाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चूरापोस्त हेरोइन तथा अवैध शराब बरामद की गई। आरोपितों के खिलाफ तीन केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

By Rajan Kumar Edited By: Vinay kumarPublished: Sun, 25 Sep 2022 12:47 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 12:47 PM (IST)
लुधियाना पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई, चूरापोस्त, हेराेइन व शराब के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार
लुधियाना पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चूरापोस्त, हेरोइन तथा अवैध शराब बरामद की गई। आरोपितों के खिलाफ तीन केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। पुलिस की सीआइए-2 टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 20 किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 20 किलो चूरापोस्त बरामद किया गया। उसके खिलाफ थाना दरेसी पुलिस में केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान ट्रांसपोर्ट नगर निवासी पूरण सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने न्यू माधो पुरी स्थित गंदा नाला पुली पर की गई नाकाबंदी के दौरान उसे तब काबू किया, जब वो कंंधे पर थैला रख कर पैदल चला आ रहा था।

prime article banner

थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने मिड्ढा चौक में की गई नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 20 ग्राम हेराेइन के साथ गिरफ्तार किया। एएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान जवाहर नगर की लेबर कालोनी की गली नंबर 14 निवासी लक्की के रूप में हुई। आरोपित को उस समय काबू किया गया, जब वो हरनाम नगर रेलवे फाटक की और से अपने ग्राहकों को हेरोइन की डिलीवरी देने के लिए पैदल चला आ रहा था।

थाना सदर पुलिस ने शहीद भगत सिंह नगर इलाके में की गई नाकाबंदी के दौरान स्कूटर सवार व्यक्ति को 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ राजिंदर पाल ने बताया कि उसकी पहचान धांधरां रोड के शहीद भगत सिंह नगर की गली नंबर 10 निवासी दलविंदर सिंह के रूप में हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK