फैक्टरी और पावरकॉम दफ्तर में चोरों ने लगाई सेंध, सामान लेकर हुए फरार
स्टोर के अंदर और आसपास कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ था जिस कारण आरोपितों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
लुधियाना, जेएनएन। फोकल प्वाइंट इलाके में अज्ञात लोगों ने एक फैक्टरी के ताले तोड़ अंदर से सामान चोरी कर लिया। इस दौरान फैक्टरी के सिक्योरिटी गार्ड मौजूद था, लेकिन आरोपितों ने फैक्टरी के पिछले दरवाजे को निशाना बनाया। फैक्टरी मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने अग्रनगर निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता सुनील कुमार के मुताबिक 25 जुलाई को फैक्टरी में काम खत्म कर घर चला गया था। इस दौरान फैक्ट्री के बादर एक सिक्योरिटी गार्ड मौजूद था। कुछ अज्ञात लोगों ने उसी फैक्टरी पर धावा बोल दिया। आरोपितों ने फैक्टरी के पिछले दरवाजे का ताला तोड़ अंदर घुस गए और अंदर से चार सौ किलो निकल, 236 अनोड़ व अन्य सामान चोरी कर लिया। उसके बाद सारा सामान एक टैंपू में रख कर आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना मोती नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फैक्टरी और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लेकिन आरोपितों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरू कर दी है।
वहीं फिरोजपुर रोड स्थित पावरकॉम दफ्तर के स्टोर की खिड़की तोड़ अज्ञात लोगों ने सामान चोरी कर लिया। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों ने थाना डिवीजन नंबर पांच पुलिस को दी। पुलिस ने खन्ना निवासी संजय कश्यप की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता संजय कश्यप के मुताबिक वह पावरकॉम में बतौर जेई हैं। इसके साथ ही वह स्टोर इंचार्ज भी हैं। कुछ दिन से वह स्टोर नही आ रहे थे। संजय ने बताया कि आठ अगस्त को वो स्टोर में चेकिंग कर तो स्टोर के अंदर वाली खिड़की टूटी हुई थी। अंदर से पांच कंप्यूटर मॉनिटर, आठ वेब कैमरे, 20 हेड फोन, 24 चार्जिंग अडोपटर, तीन सीपीयू, 1 की बोर्ड, 2 प्रिंटर और अन्य सामान गायब था।
थाना डिवीजन नंबर पांच में तैनात जांच अधिकारी हरबंस सिंह के मुताबिक स्टोर के अंदर और आसपास कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ था, जिस कारण आरोपितों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपितों ने रेकी की हुई थी। थाना डिवीजन नंबर पांच पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया है।