बहुत शातिर हैं ये महिलाएं, पंजाब में हुस्न के जाल में फंसा बनाती थी संबंध, फिर चलता था ब्लैकमेलिंग का खेल
पंजाब के जलालाबाद में तीन शातिर महिलाएं लोगों को अपने हुस्न के जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। व्यक्ति को जब इसके पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस में दे दी। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जेएनएन, जलालाबाद [फाजिल्का]। ये महिलाएं बड़ी शातिर हैं। फोन पर मीठी-मीठी बातें कर यह लोगों को अपने जाल में फंसाती हैं और फिर हुस्न का जलवा दिखाकर उनसे संबंध बना लेती हैं। इसके बाद चलता है बाद ब्लैकमेलिंग का खेल। पुलिस ने ऐसी ही तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जलालाबाद में यह महिलाएं गिरोह चला रही थी। जो भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर संबंध बनाती और बाद में ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठती थी। यदि कोई पैसे न दे तो उस पर झूठा मुकदमा दर्ज करवा देती। थाना अमीरखास पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ पर्चा दर्जा किया है।
जांच अधिकारी एएसआइ हरमीत सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि छह माह पहले उसे एक नंबर से फोन आया, जिस पर बात कर रही महिला ने पहले तो रांग नंबर बोलकर फोन काट दिया, लेकिन इसके बाद दोबारा फोन आया, जिसके बाद बातों-बातों में वह उक्त महिला से बातचीत करने लगा।
पीड़ित व्यक्ति के मुताबिक उक्त महिला ने उसे अपनी बातों में फंसाया और अकेले में मिलने को कहा। इस पर वह उससे मिलने के लिए जलालाबाद आया और बाद में उस महिला को उसके घर छोड़कर चला गया, लेकिन बाद में उसे पता चला कि उक्त महिला ने उसके खिलाफ थाना अमीरखास पुलिस को जबरन दुष्कर्म करने के मामले में शिकायत दी है। इसके बारे में पता चलते ही वह गांव के कुछ लोगों के साथ उक्त महिला के साथ मिला।
इस पर महिला ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पांच लाख रूपये में राजीनामे की बात की, लेकिन राजीनामे की बात तीन लाख रुपये में तय हुई। उसनेे दो लाख रुपये मौके पर और एक लाख रूपये तहसील परिसर में दिए गए, लेकिन बाद में उसे पता चला कि उक्त महिला ने गिरोह बना रखा है, जो कि भोले भाले लोगों को फंसाकर उन्हें डरा धमकाकर पैसे ऐंठते हैं।
इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस उच्चाधिकारियों को शिकायत दी और उक्त मामले में जांच करवाने की मांग की। जांच अधिकारी एएसआइ हरजीत सिंह ने बताया कि उक्त मामले में महिला द्वारा दी गई शिकायत व उक्त व्यक्ति द्वारा दी गई शिकायत की जांच पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई। इस संबंधी पुलिस अधिकारियों की मंजूरी मिलने के बाद पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पर्चा दर्ज कर लिया है।