विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वृंदावन नाव हादसे में बिखर गया परिवार, लुधियाना में मीनू बंसल के बाद अब बेटी डिक्की का भी हुआ अंतिम संस्कार

Published: Mon, 13 Apr 2026 10:45 AM (IST)

लुधियाना की डिक्की बंसल का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। वृंदावन में यमुना नदी में नाव पलटने से उनकी और उनकी मां मीनू बंसल की मौत हो गई थी।

मां के तीन बाद बेटी डिक्की बंसल का अंतिम संस्कार (फोटो: जागरण)

मां के तीन बाद बेटी डिक्की बंसल का अंतिम संस्कार (फोटो: जागरण)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। वृंदावन में माथा टेकने गई लुधियाना दुगरी फेस टू की डिक्की बंसल का सोमवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे और नम आंखों से अंतिम विदाई दी । इस दौरान रिश्तेदारों व अन्य लोगों ने परिजनों से शोक संवेदना प्रकट की।

गौरतलब है कि दुगरी की मीनू बंसल की बेटी डिकी बंसल दोनों वृंदावन गए थे। वहां यमुना नदी पार कर मंदिर में माथा टेकने के दौरान जब वह नाव में बैठे तो यमुना में अचानक नाव पलट गई।

इस वजह से लुधियाना के कई श्रद्धालु उसमें डूब गए। जिसमें मीनू बंसल व उनकी बेटी डिक्की बंसल भी थी। मीनू बंसल का शव दो दिन पहले मिल गया था। और उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था लेकिन उनकी बेटी डिकी बंसल का शव नहीं मिला था वह शुक्रवार को मिला। इसके बाद परिवार वृंदावन गया और शव को लेकर आया। आज सोमवार को सुबह डिकी बंसल का अंतिम संस्कार किया गया है । बंसल 22 वर्षी की थी और वह अभी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। इस तरह से उनके निधन से परिवार शोक में है।