Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ludhiana News: ADC के आश्वासन पर 2 घंटे बाद धरना खत्म, ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा ने किया था Ladowal Toll Plaza जाम

    By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 04:50 PM (IST)

    ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा ने कर्मचारियों को पक्का करने के लिए शनिवार दोपहर 1200 लाडोवाल टोल प्लाजा पर चक्का जाम कर दिया था और इस धरने के कारण जालंधर लुधियाना नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। पुलिस ने लुधियाना जालंधर जाने वाले ट्रैफिक को नकोदर की तरफ डायवर्ट कर दिया और धरने के कारण दोनों तरफ 5 से 6 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गई।

    Hero Image
    ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा ने खत्म किया लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा ने कर्मचारियों को पक्का करने के लिए शनिवार दोपहर 12:00 लाडोवाल टोल प्लाजा पर चक्का जाम कर दिया था। इस धरने के कारण जालंधर लुधियाना नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    6 किमी तक लगी वाहनों की कतारें

    धरने के कारण दोनों तरफ 5 से 6 किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने लुधियाना जालंधर जाने वाले ट्रैफिक को नकोदर की तरफ डायवर्ट कर दिया। दोपहर लगभग 1:30 एडीसी हरदयाल सिंह यूनियन नेताओं से बातचीत करने के लिए पहुंचे।

    उन्होंने यूनियन नेताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को को सरकार के पास पहुंचा जाएगा। इस आश्वासन के बाद धरने को समाप्त कर दिया गया। इतना खत्म होने के बाद दोनों तरफ की यातायात को बहाल कर दिया गया है।

    ये भी पढ़ें- छतबीड़ जू के अधिकारी अन्य चिड़ियाघर के कीपर को देंगे ट्रेनिंग, कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का होगा आयोजन