Move to Jagran APP

36 घंटे बीतने के बाद भी सीसीटीवी फुटेज नहीं खंगाली, छत पर पड़े रहे महिला के कपड़े

सिविल अस्पताल के ओपीडी ब्लाक की छत पर मंगलवार सुबह नग्न हालत में मिली महिला के मामले में पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के 36 घंटे बाद भी यह पता नहीं चल पाया है कि महिला कौन है। किसकी लापरवाही थी जिस कारण महिला को भर्ती नहीं किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 06:41 AM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 06:41 AM (IST)
36 घंटे बीतने के बाद भी सीसीटीवी फुटेज नहीं खंगाली, छत पर पड़े रहे महिला के कपड़े
36 घंटे बीतने के बाद भी सीसीटीवी फुटेज नहीं खंगाली, छत पर पड़े रहे महिला के कपड़े

अश्वनी पाहवा, विनोद पुरोहित, लुधियाना : सिविल अस्पताल के ओपीडी ब्लाक की छत पर मंगलवार सुबह नग्न हालत में मिली महिला के मामले में पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के 36 घंटे बाद भी यह पता नहीं चल पाया है कि महिला कौन है। किसकी लापरवाही थी जिस कारण महिला को भर्ती नहीं किया गया। यही नहीं पुलिस ने भी छत पर जाकर पीड़िता के कपड़े तक नहीं जब्त किए। अगर महिला से दुष्कर्म हुआ होगा तो उसके कपड़ों की जांच महत्वपूर्ण हो सकती थी लेकिन कपड़े दिनभर बारिश में भीगते रहे। दूसरे दिन भी पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच नहीं की। फुटेज की जांच से साफ हो सकता है कि महिला छत पर कैसे पहुंची या उसे कोई जबरदस्ती ले गया था। दो बार दो महिला पुलिस अधिकारी महिला के बयान लेने सिविल अस्पताल जरूर पहुंची लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली।

loksabha election banner

वहीं, सिविल अस्पताल के वार्ड में दाखिल होने के लिए तीन गेट हैं। एक गेट ओपीडी, दूसरा गेट इमरजेंसी के साथ और तीसरा इंमरजेंसी गेट है। इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इमरजेंसी के साथ लगते गेट नंबर दो को बंद कर दिया है एंट्री करने वालों पर सीसीटीवी कैमरों की नजर बनी रहे। इमरजेंसी व वार्ड में भी तैनात होंगे सिक्योरिटी गार्ड :

इस घटना के बाद वीरवार को सिविल अस्पताल प्रबंधन ने बैठक की है। इसमें सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए डाक्टरों की सलाह ली है। इसमें तय किया गया कि सिक्योरिटी गार्डो की संख्या बढ़ाकर उन्हें इमरजेंसी व वार्ड में भी तैनात किया जाएगा। अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

---

महिला छत पर जिस अवस्था में मिली यह चिता का विषय है। हमने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बैठक की है। जल्द सुरक्षा के लिए अच्छे इंतजाम कर दिए जाएंगे।

- अमरजीत कौर, एसएमओ सिविल अस्पताल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.