लुधियाना में ग्राहक बनकर स्वास्थ्य विभाग का छापा, 650 किलो मिलावटी पनीर करवाया नष्ट; यूपी-हरियाणा से जुड़ा था नेटवर्क
लुधियाना स्वास्थ्य विभाग ने त्योहारों के मद्देनजर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सब्जी मंडी से 650 किलोग्राम मिलावटी पनीर जब्त ...और पढ़ें
-1792362749403_m.webp)
लुधियाना में ग्राहक बनकर स्वास्थ्य विभाग का छापा। फोटो जागरण
HighLights
लुधियाना में 650 किलो मिलावटी पनीर जब्त।
स्वास्थ्य विभाग ने ग्राहक बनकर की बड़ी कार्रवाई।
हरियाणा से आ रहा था यह घटिया पनीर।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। त्योहारों के मद्देनजर लुधियाना स्वास्थ्य विभाग की फूड विंग टीम ने सब्जी मंडी में एक बड़ी छापेमारी कर 650 किलोग्राम संदिग्ध पनीर जब्त कर उसे नष्ट करवा दिया। उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन को मिली गुप्त शिकायत के बाद यह पूरी कार्रवाई जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) डा. आशीष चावला के नेतृत्व में की गई।
डीएचओ डा. आशीष चावला ने बताया कि सब्जी मंडी में ₹240 प्रति किलो के बेहद कम दाम पर घटिया पनीर बेचे जाने की इनपुट मिली थी। विभाग ने अपने एक ड्राइवर को फर्जी ग्राहक बनाकर मंडी के तीन रिटेल विक्रेताओं के पास भेजा और उनसे 50 किलो पनीर की मांग की।
रिटेलर्स के पास स्टाक न होने पर उन्होंने कार के जरिए सप्लाई देने वाले उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को फोन किया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति की कार से पहली खेप में 150 किलो पनीर बरामद कर लिया।
फोन करवाकर मंगवाई 500 किलो की दूसरी खेप
पकड़े गए व्यक्ति से जब पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि वह हरियाणा के नरवाना के एक व्यापारी से यह पनीर मंगवाता है और पिछले दो महीने से लुधियाना में किराए पर रहकर सब्जी मंडी व आसपास के ढाबों में सप्लाई कर रहा था।
इसके बाद विभाग ने रणनीति के तहत उसी व्यक्ति से हरियाणा के व्यापारी को दोबारा फोन करवाया और भारी मांग की बात कहकर और पनीर भेजने को कहा। झांसे में आकर व्यापारी ने शनिवार देर रात 500 किलो पनीर की दूसरी खेप गाड़ी से लुधियाना भिजवा दी, जिसे मौके पर मुस्तैद टीम ने तुरंत जब्त कर लिया।
