Move to Jagran APP

लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स में कांस्टेबल को धक्का मार कर फरार हुआ हवालाती, रिमांड हासिल करने के लिए पुलिस लाई थी अदालत

लुधियाना में आरोपित कोर्ट कांप्लेक्स में कांस्टेबल को धक्का मार कर भाग खड़ा हुआ। अब थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ सुखपाल सिंह ने बताया कि उसकी पहचान गांव भंडोरा निवासी सुखराज सिंह के रूप में हुई।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 01:46 PM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 01:46 PM (IST)
लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स में कांस्टेबल को धक्का मार कर फरार हुआ हवालाती, रिमांड हासिल करने के लिए पुलिस लाई थी अदालत
लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स से हवालाती फरार हो गया।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में हेरोइन तस्करी के मामले में पकड़ा गया आरोपित कोर्ट कांप्लेक्स में कांस्टेबल को धक्का मार कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने उसका पीछा भी किया, मगर वो दीवार फांद कर फरार होने में सफल हो गया। अब थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ सुखपाल सिंह ने बताया कि उसकी पहचान गांव भंडोरा निवासी सुखराज सिंह के रूप में हुई।

loksabha election banner

पुलिस ने थाना डेहलों के एएसआइ जीवन सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि पुलिस को बुधवार दोपहर गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित नशा तस्करी का काम करते हैं। आज भी वो लोग स्विफ्ट कार में बैठ कर रिंग रोड कालोनी के पास किसी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर वहां दबिश देकर उन्हें काबू कर लिया गया। उनके कब्जे से 9 ग्राम हेरोइन, 53 प्लास्टिक के लिफाफे तथा एक कंप्यूटर कंडा बरामद किया गया। उनकी पहचान मलेर कोटला के गांव नारो माजरा निवासी गगनदीप सिंह, प्रदीप सिंह तथा गांव भंडोरा निवासी सुखराज सिंह के रूप में हुई।

वीरवार तीनों का अदालत से रिमांड हासिल करके उन्हें वापस थाने ले जाया जा रहा था। उस समय गगनदीप और प्रदीप के हथकड़ी लगी हुई थी। जबकि सुखराज सिंह का हाथ कांस्टेबल दर्शन सिंह ने पकड़ रखा था। जैसे ही वो लोग वकीलों की कार पार्किंग में पहुंचे। आरोपित ने कांस्टेबल को धक्का मार कर गिराया और भाग खड़ा हुआ। सुखपाल सिंह ने कहा कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.