Move to Jagran APP

ठेकेदारों व अफसरों का विवाद चंडीगढ़ पहुंचा

नगर निगम अफसरों व हाट मिक्स प्लांट कांट्रैक्टरों के बीच चल रहा विवाद चंडीगढ़ पहुंच गया। हाट मिक्स प्लांट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान विनोद जैन ने अफसरों पर कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत प्रिसिपल सेक्रेटरी एके सिन्हा को भेजी थी। प्रिसिपल सेक्रेटरी एके सिन्हा ने अफसरों को आरोपों का जवाब देने के लिए चंडीगढ़ तलब किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 08:10 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 08:10 PM (IST)
ठेकेदारों व अफसरों का विवाद चंडीगढ़ पहुंचा
ठेकेदारों व अफसरों का विवाद चंडीगढ़ पहुंचा

जागरण संवाददाता, लुधियाना : नगर निगम अफसरों व हाट मिक्स प्लांट कांट्रैक्टरों के बीच चल रहा विवाद चंडीगढ़ पहुंच गया। हाट मिक्स प्लांट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान विनोद जैन ने अफसरों पर कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत प्रिसिपल सेक्रेटरी एके सिन्हा को भेजी थी। प्रिसिपल सेक्रेटरी एके सिन्हा ने अफसरों को आरोपों का जवाब देने के लिए चंडीगढ़ तलब किया है। इसके साथ ही उन्होंने शिकायत करने वाले कांट्रैक्टरों को भी साक्ष्य समेत चंडीगढ़ आने को कहा है।

loksabha election banner

विनोद जैन ने बीएंडआर ब्रांच के अफसरों पर आरोप लगाए थे कि वो हर कांट्रैक्ट में कमीशन मांगते हैं और उसके बाद भी ठेकेदारों को तंग करते हैं। यही नहीं, उन्होंने मेयर-कमिश्नर पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगा दिए थे, जिसके बाद मेयर बलकार सिंह संधू व कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस करके विनोद जैन पर ही कई आरोप लगाए थे। उसके बाद निगम कर्मियों ने भी विनोद जैन के खिलाफ मोर्चा खोला। अब बीएंडआर ब्रांच के अफसरों को प्रिंसिपल सेक्रेटरी के सामने उन पर लग रहे आरोपों पर सफाई देनी होगी। प्रिसिपल सेक्रेटरी ने मंगलवार को तीन बजे सभी को बुलाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.