Move to Jagran APP

चलते कूलर में पानी डालते हुए लगा करंट, मौत

जासं लुधियाना थाना जमालपुर के अधीन आती चौकी मुंडियां कलां के लक्ष्मण नगर इलाके में एक व्यक्ति घर में चलते कूलर में पानी डालते समय बिजली का करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 09:36 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 09:36 PM (IST)
चलते कूलर में पानी डालते हुए लगा करंट, मौत
चलते कूलर में पानी डालते हुए लगा करंट, मौत

जासं, लुधियाना: थाना जमालपुर के अधीन आती चौकी मुंडियां कलां के लक्ष्मण नगर इलाके में एक व्यक्ति घर में चलते कूलर में पानी डालते समय बिजली का करंट लगने से उसकी मौत हो गई। जानकारी देते हुए मुंडियां चौकी के एएसआइ साधु सिंह ने बताया कि मुंडियां कलां लक्ष्मण नगर निवासी संतोष पासवान आज सुबह करीब 10:30 बजे चलते कूलर में पानी डालने लगा तो उसको बिजली का करंट लगा। जिसके बाद उसे चंडीगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी फूलों देवी के बयान दर्ज कर लिए है। मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 43 साल है। मृतक मीट बेचने का काम करता था। परिवार में उसकी पत्नी व एक लड़का और दो लड़कियां हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.