Move to Jagran APP

Weather Update: लुधियाना में रुक-रुक कर बारिश, तापमान ने 38 साल का तोड़ा रिकॉर्ड

पीएयू के रिकाॅर्ड के अनुसार साल 1982 में 6 मार्च को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। उस दौरान एक से छह मार्च तक लगातार बारिश होती रही थी।

By SatpaulEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 08:31 AM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 05:23 PM (IST)
Weather Update: लुधियाना में रुक-रुक कर बारिश, तापमान ने 38 साल का तोड़ा रिकॉर्ड
Weather Update: लुधियाना में रुक-रुक कर बारिश, तापमान ने 38 साल का तोड़ा रिकॉर्ड

लुधियाना, जेएनएन। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से तेज हवाओं के साथ बरसे बादलों ने शहर के मौसम के मिजाज को बदल कर रख दिया है। शनिवार सुबह दिन से लगातार बूंदाबांदी हो रही है। बारिश की वजह से शहर की कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। इसके अलावा हाल ही नगर निगम ने जो पैचवर्क किया था बारिश के कारण वह भी बिखरने लगा है। इससे निगम की पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है। 

loksabha election banner

40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं

शुक्रवार को करीब चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जब हवाएं चली, तो ऐसा लगा कि ठंड लौट आई। लोगों को गर्म कपड़े फिर से बाहर निकालने पड़े। हालांकि, दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास धूप भी निकली थी, पर वह भी ज्यादा देर तक नहीं रही। बादलों ने फिर से सूरज को अपने आगोश में ले लिया। इसके बाद दिन भर सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए।

बारिश व तेज हवाओं के बचने का प्रयास करतीं युवतियां।

1982 में लगातार छह दिन हुई थी बारिश

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार शुक्रवार दोपहर दो बजे तक 2.7 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पीएयू के रिकाॅर्ड के अनुसार साल 1982 में 6 मार्च को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। उस दौरान एक से छह मार्च तक लगातार बारिश होती रही थी। उसके बाद अब जाकर 38 साल बाद दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का है, नहीं तो मार्च के पहले सप्ताह में दिन का तापमान अकसर 20 से 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही रहा है।

रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच जाते लोग।

दो दिन साफ रहेगा मौसम

इंडिया मैट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के पूर्वानुमान है कि जिले में एक सप्ताह तक बारिश व बूंदाबांदी के आसार है। शनिवार को बारिश हो सकती है। इसके बाद दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा। दस मार्च से फिर से मौसम बदलेगा और 12 मार्च तक बारिश फिर से होगी।

फ‍िर पहनने पड़े गर्म कपड़े

कुछ दिन मौसम गर्म रहने के बाद लोगों ने गर्म कपड़े पैक करने शुरू कर दिए थे और तापमान भी काफी बढ़ गया था। एक हफ्ते तक लगातार मौसम साफ रहने से तापमान के बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन बुधवार को माैसम का मिजाज बदला और बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई। मौसम ठंडा हाेने से लोगों ने एक बार‍ फ‍िर गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.