Move to Jagran APP

सुखबीर बादल का ऐलान, फतेहगढ़ साहिब से दरबारा सिंह गुरु होंगे शिअद-भाजपा के उम्मीदवार

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आज से हमने चुनाव अभियान का आगाज कर दिया है। फतेहगढ़ साहिब सीट से दरबारा सिंह गुरु शिअद-भाजपा के उम्मीदवार होंगेे।

By Sat PaulEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 01:40 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2019 08:27 AM (IST)
सुखबीर बादल का ऐलान, फतेहगढ़ साहिब से दरबारा सिंह गुरु होंगे शिअद-भाजपा के उम्मीदवार
सुखबीर बादल का ऐलान, फतेहगढ़ साहिब से दरबारा सिंह गुरु होंगे शिअद-भाजपा के उम्मीदवार

जेएनएन, खन्ना। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ग्रीनलैंड होटल में कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुए। पूर्व मंत्री और साहनेवाल से विधायक शरनजीत सिंह ढिल्लो भी सुखबीर बादल के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आज से हमने चुनाव अभियान का आगाज कर दिया है। उन्होंने कहा कि फतेहगढ़ साहिब सीट से दरबारा सिंह गुरु शिअद-भाजपा के उम्मीदवार होंगेे। कहा कि गुरु काबिल और मेहनती इंसान हैं। इनकी ब्यूरोक्रेसी में अच्छी पकड़ है और हर समस्या का इलाज जानते हैं।

loksabha election banner

कार्यक्रम में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में जब से कैप्टन मुख्यमंत्री बने हैं, विकास रुक गया है। इन्होंने सत्ता में आने से पहले लोगों से कई वादे किए और झूठ बोले सत्ता हासिल की।सुखबीर ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर मामले में मंत्री सुखजिंदर रंधावा ड्रामा कर रहे हैं। वे मेंटल हो गए हैं। खरड़ के नेहा हत्याकांड और समराला में सरपंच के बेटे के हत्याकांड पर कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेहद खराब हो गई है। मुख्यमंत्री इस संबंध में सोते हुए नजर आ रहे हैं और कोई कठोर कदम नहीं उठा रहे हैं। बच्चों को सर्दियों में मिलने वाली वर्दियां अब गर्मी के मौसम में बांटी जा रही है। इससे साफ पता लगाया जा सकता है कि पंजाब में व्यवस्था कितनी बिगड़ चुकी है।

सुखबीर बादल ने लगाए ये आरोप

  • कांग्रेस की सरकार के दो साल में एक भी ग्रांट नहीं आई।
  • एससी स्कालरशिप रोकी। 1500 करोड़ काॅलेजों का बकाया फंसा। एससी बच्चों को एडमिशन नहीं मिल रही। भविष्य से हो रहा खिलवाड़।
  •  गरीबों को बिजली राहत बदं की।
  •  सेवा केंद्र बंद कर दिए।
  •  विश्व कबड्ड़ी बंद कराया।
  • मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बंद करवा दी।
  • मुलाजिमों को डीए और पे कमीशन नहीं मिल रही। लाठियों से पीटे जा रहे।
  • गन्ना किसानों का बुरा हाल। पिछले साल का 200 करोड़ बकाया नहीं दिया।
  •  खन्ना पुलिस सात करोड़ रुपये खा गई।
  • पादरी मामले में 16 करोड़ पकड़ा और 9 करोड़ दिखाया
  • 1984 दंगों के मामले में कांग्रेसी अंदर हो रहे और कांग्रेस कहती है हमने कुछ किया ही नहीं।

इससे पहले अकाली नेता सीडी कंबोज ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह दूलो के कैप्टन विरोधी बयान का हवाला देकर किया कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दूलो के अनुसार सवा लाख एससी स्टूडेंट्स वजीफा नहीं मिलने कारण एग्जाम नहीं दे पाए हैं। उन्होंने कहा कि बालाकोट में हमारी सेना ने वो कर दिखाया जो किसी ने सोचा भी नहीं था।

दिखी गुटबाजी, जमीन पर बैठे नेता

यूथ अकाली दल के कोर कमेटी सदस्य यादविंदर सिंह यादू की अगुवाई में पहुंचे अकाली नेता जमीन पर बैठे। न मंच पर जगह मिली न ही कुर्सियां। अकाली दल के हलका इंचार्ज रणजीत सिंह तलवंडी के खिलाफ है यादू गुट। कार्यक्रम में सुखबीर बादल के सामने ही अकाली दल की गुटबाजी उजागर हो गई।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.