Move to Jagran APP

Stubble Burning: तीन साल में इस बार सबसे ज्यादा जली पराली, Satellite से तस्वीरें कैद

Stubble Burning पीआरएससी ने Satellite से 201 खेतों में पराली जलाने की तस्वीरें कैद कीं। पिछले साल 25 नवंबर को Satellite ने पराली जलाने के केवल 63 मामले ही पकड़े थे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 02:07 PM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 02:07 PM (IST)
Stubble Burning: तीन साल में इस बार सबसे ज्यादा जली पराली, Satellite से तस्वीरें कैद
Stubble Burning: तीन साल में इस बार सबसे ज्यादा जली पराली, Satellite से तस्वीरें कैद

लुधियाना [आशा मेहता]। Stubble Burning: सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी और सरकार की सख्ती के बावजूद खेत में पराली जलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। Punjab Remote Sensing Center (पीआरएससी) ने Satellite से 201 खेतों में पराली जलाने की तस्वीरें कैद कीं। पिछले साल 25 नवंबर को Satellite ने पराली जलाने के केवल 63 मामले ही पकड़े थे।

loksabha election banner

Punjab Remote Sensing Center के Agro eco system व Crop Modeling Division के प्रमुख डॉ. अनिल सूद ने बताया कि तीन साल के आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में पराली सबसे ज्यादा जली है। किस जगह पराली जलाई जा रही है, इसकी जानकारी जुटाने के लिए Paddy Crop Mask का इस्तेमाल होता है। इससे सटीक जानकारी मिलती है। हमारे पास पहले से ही Paddy Crop Map होता है। इससे यह पता लग जाता है कि राज्य में धान के अंतर्गत कितना क्षेत्र है।

अभी तक जितनी भी घटनाएं Satellite कैद हुई हैं, वे सभी पराली वाले खेतों की हैं। अगर Satellite दूसरी आग की घटनाओं की तस्वीरें कैद करता है तो उसे फिल्टर करके बाहर निकाल दिया जाता है, ताकि गलती की गुंजाइश न हो। इसमें किसी भी तरह का मानवीय हस्तक्षेप नहीं होता। पूरा सिस्टम ऑटोमेटिक है।

तीन साल में पराली जलाने की घटनाएं

  • 52,942 मामले Satellite में कैद हुए इस साल 23 सितंबर से 25 नवंबर तक 22 जिलों में।
  • 2018 में यह आंकड़ा 51751 और वर्ष 2017 में 50841 था।

सोमवार को कहां, कितनी जगह जली पराली

जिला घटनाएं
फाजिल्का 83
मुक्तसर 62
तरनतारन 13
संगरूर 4
पटियाला 4
रूपनगर 1
फिरोजपुर 10
फरीदकोट 5
फतेहगढ़ साहिब 1
बठिंडा 5
अमृतसर 2

पराली फूंकने में संगरूर सबसे आगे

खेत में पराली फूंकने के मामले में संगरूर सबसे आगे रहा। अभी तक संगरूर में पराली जलाने के 6666 मामले सामने आ चुके हैं। दूसरे नंबर पर बठिंडा है, जहां 5803 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। फिरोजपुर में 5023 और पटियाला में 3987 मामले सामने आए।

2017 से 2019 में तक पराली जलने की घटनाएं

शहर 2017 2018 2019
संगरूर 7089 6848 6666
बठिंडा 4350 5475 5803
फिरोजपुर 3963 4975 5023
पटियाला 3841 3792 3987
अमृतसर 3818 4947 3813
मानसा 3485 3633 3782
तरनतारन 2405 2515 3279
बरनाला 2902 2787 3132
मोगा 3065 3364 3134
फरीदकोट 2489 2610 2440
लुधियाना 3764 2666 2445
फाजिल्का 1862 2353 1833
अमृतसर 1089 1237 1480
गुरदासपुर 1245 1073 1454
जालंधर 1630 1222 1550
कपूरथला 1218 693 1343
फतेहगढ़ 1248 837 849
होशियारपुर 387 175 299
एसबीएस 565 272 272
पठानकोट 12 10 4

(23 सितंबर से 25 नवंबर तक) 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.