वेद मंदिर में कथा जारी
वेद मंदिर में पुरुषोत्तम मास को लेकर कथा जारी है।
संस, लुधियाना : भारत धर्म प्रचारक मंडल की ओर से वेद मंदिर में पुरुषोत्तम मास को लेकर कथा जारी है। रविवार को स्वामी निगम बोध तीर्थ ने कहा कि कलयुग में जीव के लिए दो चीजें असंभव होती जा रही हैं। एक तो संतों का दर्शन और दूसरा भगवान का सत्संग। जिन्हें यह दोनों चीजों का सौभाग्य प्राप्त हो जाए उस व्यक्ति को खुद को धन्य समझना चाहिए। क्योंकि वही लोग परमात्मा के करीब होते हैं। उन्होंने कहा कि बिना साधना के गुरु व प्रभु का सानिध्य नहीं मिलता। इसके बाद स्वामी देवेश्वानंद तीर्थ व आचार्य विद्वानों द्वारा भगवान शिव व श्री हरि की आरती कर कथा को विश्राम दिया।
जीएचजी कालेज में मनाया राष्ट्रपिता का जन्मदिवस जागरण संवाददाता, जगराओं : जीएचजी खालसा कालेज आफ एजुकेशन गुरुसर सुधार के सोशल विजन क्लब ने जूम एप पर महात्मा गांधी का जन्मदिवस मनाया। समारोह की शुरुआत प्रार्थना से की गई। इसके बाद छात्रा आसीमा बांसल ने गांधी के जीवन पर विचार रखे। सहायक प्रोफेसर डा. जसबीर कौर ने महात्मा गांधी की बेसिक फिलासफी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गुरप्रीत कौर ने राष्ट्रपिता नामक कविता सांझी की। रेणू बांसल व सुखदीप कौर ने काफिला महात्मा गांधी का पर विचार पेश किए। छात्रा बिदिया ने स्वच्छ भारत अभियान पर बल दिया। गौरव कुमार ने कोविड-19 पर कविता पेश की। समारोह की अगुवाई सहायक प्रोफेसर डा. जसलीन कौर व डा. जसबीर कौर ने की। अंत में गवर्निग काउंसिल के सचिव डा एसएस थिद व प्रिंसिपल डा. प्रगट सिंह गरचा ने सभी को बधाई दी।