Move to Jagran APP

एक्ट 138 में बदलाव के लिए जल्द केंद्र से करेंगे सिफारिश : सिंघल

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक राज्य महासचिव सुनील मेहरा व जिलाध्यक्ष अरविदर सिंह मक्कड़ की अध्यक्षता में सिविल लाइंस में हुई। इ

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 01:54 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 01:54 AM (IST)
एक्ट 138 में बदलाव के लिए जल्द केंद्र से करेंगे सिफारिश : सिंघल
एक्ट 138 में बदलाव के लिए जल्द केंद्र से करेंगे सिफारिश : सिंघल

जागरण संवाददाता, लुधियाना : पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक राज्य महासचिव सुनील मेहरा व जिलाध्यक्ष अरविदर सिंह मक्कड़ की अध्यक्षता में सिविल लाइंस में हुई। इसमें विभिन्न एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विशेष रूप से पधारे भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिघल, पंजाब भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याएं सुनी।

loksabha election banner

इस दौरान सुनील मेहरा ने कहा, केंद्र व वित्त मंत्रालय नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट की धारा 138 को कमजोर करने पर विचार कर रही है। इसके अंतर्गत नए कानून के अनुसार चेक बाउंस के मामलों को आपराधिक से निकाल कर सिविल में तबदील करने का प्रस्ताव है। सरकार ने 23 जून तक सभी हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। प्रस्ताव यदि लागू हो जाता है, तो क्रेडिट या पोस्ट डेटेड चेक के माध्यम से काम करने वाली व्यावसायिक संस्थाओं पर प्रभाव पड़ेगा। इससे भविष्य में व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा।

वहीं, व्यापार मंडल के पंजाब प्रधान प्यारा लाल सेठ व गृहमंत्री अमित शाह के कार्यालय के प्रतिनिधि संजीव पुरी ने भी व्यापारियों की बात का समर्थन करते हुए इसमें बदलाव लाने का आग्रह किया। पंजाब इंडस्ट्री सेल के राकेश कपूर ने कहा कि सरकार को दुबई जैसा सख्त कानून बनाना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिघल और पंजाब भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि इस बात को वित्त मंत्री के समक्ष रखेंगे। क्योंकि व्यापारी भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। अगर सरकार कोई भी कानून बनाती है तो वो देश के भले के लिए ही होता है, फिर भी व्यापारियों को लगता है कि कानून उनके पक्ष में नहीं है तो इसमें बदलाव के लिए सरकार से बात करेगे। इस मौके पर पवन मल्होत्रा, सुनील मैनी, लव मैनी, राकेश वोहरा, अश्वनी बहल, बनवारी हरजाई, रमेश महाजन, रवि धवन, रमेश पहलवान, महावीर नारिया, राकेश कपूर, शिव कुमार शर्मा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.