दामाद ने घर में घुसकर ससुरालियों पर किया हमला, पत्नी का मोबाइल छीन हुआ फरार
प्रीति ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी आरोपित सतीश के साथ हुई थी। प्रीति ने बताया कि उसका पति नशे करने का आदी है और वह हर राेज उसके साथ मारपीट किया करता था।
लुधियाना, जेएनएन। गगनदीप कॉलोनी में एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर ससुराल घर में घुस कर पूरे परिवार पर हमला कर दिया। ससुरालियों को मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपित अपनी पत्नी का मोबाइल फोन छीन कर साथियों के साथ फरार हो गया।थाना सलेम टाबरी पुलिस ने छावनी मोहल्ला निवासी सतीश कुमार तथा उसके तीन अज्ञात साथियों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।
एएसआइ प्रेम सिंह ने बताया कि उक्त केस गगनदीप कॉलोनी निवासी प्रीति की शिकायत पर दर्ज किया गया। पुलिस को दी शिकायत में प्रीति ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी आरोपित सतीश के साथ हुई थी। प्रीति ने बताया कि उसका पति नशे करने का आदी है और वह हर राेज उसके साथ मारपीट किया करता था। जिसके चलते उसका अदालत में केस भी चल रहा है।
बीती 20 जून को वह अपने पिता बलवीर राम के साथ अदालत से पेशी पर गई थी। शाम को छह बजे जब वह अपने घर पहुंची तो उसी दौरान आरोपित अपने साथियों के साथ उसके घर पर आ गया। उक्त आरोपितों ने आते ही उसके पूरे परिवार पर हमला कर किया और सभी के साथ मारपीट की। उनको घायल करने के बाद आरोपित उसका ओपो कंपनी का मोबाइल छीन कर साथियों समेत फरार हो गया।पुलिस ने इस मामले में भी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें