एक्टिवा वापस मांगने पर किया हमला, कान कटा
पुरानी रंजिश के चलते युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर कान काट देने का मामला सामने आया है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : पुरानी रंजिश के चलते युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर कान काट देने का मामला सामने आया है। घायल को सिविल अस्पताल से पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। युवक को बारह टांके लगाए गए हैं। पुलिस ने वारदात के तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है।
कृपाल नगर में रहते युवक चरणजीत सिंह ने कि वह चार फरवरी को काम से 9 बजे के करीब घर लौटा। इसके बाद समराला चौक में टहलने गया था, जहां उसका एक दोस्त मिल गया। इसी दौरान प्रिस नामक युवक कुछ लोगों के साथ आया। बातचीत के बाद उसने दातर से वार कर दिया। इससे उसका कान कट गया। इसके बाद छिपकर उसने अपनी जान बचाई। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर पुलिसकर्मी परिजनों से बयान लेकर चल गए। बाद में से उसे पीजीआइ रेफर कर दिया गया है।
घायल चरणजीत के पिता ने बताया कि आरोपितों पर कार्रवाई को लेकर परिजनों के पहुंचने पर थाना दरेसी पुलिस ने सुंदर नगर की पुलिस के पास भेज दिया। जब सुंदर नगर पहुंचे तो उनका एरिया न होने का हवाला देकर उनको धर्मपुरा चौकी भेज दिया गया। अब दोनों थानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पुलिस उनसे ही फुटेज मांग रही है। आरोपित धमकियां भी दे रहे हें। उनके बेटे से आरोपित प्रिस एक्टिवा मांग कर ले गया था। एक्टिवा वापस मांगने पर विवाद बढ़ा। उसके बेटे के कान पर 12 टांके लगे हैं। चौकी धर्मपुरा प्रभारी बलौर सिंह के अनुसार उनके पास शिकायत आई है और वह मामले की जांच कर रहे हैं।