Move to Jagran APP

Snatching in Ludhiana: चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, सोने की बाली समेत कई चीजें बरामद

Snatching in Ludhiana औद्याेगिक नगरी लुधियाना में चाेर-लुटेराें का आतंक जारी है। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए चोरी व झपटमारी करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आराेपिताें से पूछताछ की जा रही है।

By Rajan Kumar Edited By: DeepikaPublished: Fri, 30 Sep 2022 01:22 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 01:22 PM (IST)
Snatching in Ludhiana: चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, सोने की बाली समेत कई चीजें बरामद
लुधियाना में स्नैचर गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार। (सांकेतिक चित्र)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पुलिस ने तीन जगहों पर कार्रवाई करते हुए चोरी व झपटमारी करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से सोने की बाली, मोबाइल, मीटर बाक्स और सिलाई मशीन बरामद हुई। उनके खिलाफ केस दर्ज करके अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करने के बाद कड़ी पूछताछ की जा रही है।

loksabha election banner

थाना डिवीजन नंबर-4 पुलिस ने झपटमारी के आरोप में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सोने की एक बाली बरामद हुई है। एएसआइ सुरिंदर कुमार ने बताया कि उसकी पहचान सलेम टाबरी के खजूर चौक अशोक नगर निवासी मुनीश कुमार उर्फ सागर के रूप में हुई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि अरोपित ने 19 सितंबर के दिन गांधी नगर निवासी लाजवंती नाम की महिला के कान से सोने की बाली झपटी थी। वीरवार गुप्त सूचना के आधार पर माली गंज चौक से उसे तब काबू किया गया, जब वो उस बाली को बेचने के लिए जा रहा था।

उधर, थाना सदर पुलिस ने चोरी की मशीन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसआइ गुरमीत सिंह ने बताया कि उनकी पहचान गांव सिआड़ निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ रवि तथा गांव माणकवाल निवासी विक्की के रूप में हुई। पुलिस ने हिम्मत पुर की गली नंबर 2 निवासी राजवीर सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।

अपने बयान में उसने बताया कि वो गांव रणिया स्थित सूई धागा फैक्ट्री में मैनेजर है, जिसमें सिलाई मशीनों के खोल तैयार होते हैं। दोनों आरोपित उस फैक्ट्री में काम करते हैं। गत 26 सितंबर के दिन उक्त आरोपितों ने फैक्ट्री से सिलाई मशीन चोरी करके प्रभात नगर की गली नंबर-17 निवासी सुरजीत सिंह को बेच दी। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। थाना मोती नगर पुलिस ने चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया।

एएसआइ विजय कुमार ने बताया कि उनकी पहचान टिब्बा रोड के पुनीत नगर निवासी दीपक और ताजपुर रोड की गीता कालोनी निवासी राम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने संजय गांधी कालोनी की गली नंबर एक निवासी अनिल कंबोज की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।

अपने बयान में उसने बताया कि 15 सितंबर के दिन वो अपने दफ्तर का शटर डाउन करके किसी काम के लिए चला गया। उसी दौरान उसके दफ्तर में पड़ा उसका मोबाइल फोन और बाहर लगा बिजली मीटर का बक्सा चोरी हो गया। पड़ताल के दाैरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके चोरी का सामान बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ेंः- Navratri 2022: पटियाला के काली माता मंदिर में प्रवेश मात्र से ही दूर होते हैं कष्ट, 86 वर्ष पुराना है इतिहास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.