विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Loot In Ludhiana: तेजधार हथियार के बल पर 4.59 लाख लूटे, बाइक सवार 6 बदमाशों ने की वारदात

By Vipin KumarEdited By:
Published: Mon, 29 Nov 2021 11:41 AM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 02:25 PM (IST)

Loot In Ludhiana इलेक्ट्रानिक शाप में लिए पार्सल डिलीवरी का काम करने वाले व्यक्ति से 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 6 ...और पढ़ें

पार्सल डिलीवरी का काम करने वाले व्यक्ति से 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 6 बदमाशों ने लूटा। (सांकेतिक तस्वीर)
पार्सल डिलीवरी का काम करने वाले व्यक्ति से 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 6 बदमाशों ने लूटा। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Loot In Ludhiana: इलेक्ट्रानिक शाप में लिए पार्सल डिलीवरी का काम करने वाले व्यक्ति से 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 6 बदमाशों ने तेजधार हथियारों के बल पर पार्सल लूट लिया। उसे बाद में पता चला कि पार्सल में 4,59,150 रुपये की नगदी थी। लूट का पता चलते ही थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

एएसआइ रूप सिंह ने बताया कि उक्त केस दुगरी के गुरु अंगद देव नगर निवासी पीऊष पासी की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि वो माता रानी चौक स्थित शक्ति इलेक्ट्रानिक्स में कलेक्शन और पार्सल डिलीवरी का काम करता है। शनिवार शाम वो काली सड़क स्थित पीऊश मेडिकल स्टोर से पार्सल लेने के लिए आया था। दुकान से पार्सल लेने के बाद उसने उसे स्कूटर की डिग्गी में रख लिया। वहां से थोड़ा ही दूर गया था कि उसी समय मोटरसाइकिल सवार छह बदमाशों ने उसे घेर लिया। अारोपितों ने तेजधार हथियारों के बल पर उसे धमकाना शुरू कर दिया। उनमें से एक ने उसके हाथ से स्कूटर की चाबी छीन ली। स्कूटर की डिग्गी खाेल कर उसमें रखा पार्सल निकाला और उसके बाद जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

रूप सिंह ने बताया कि शक्ति इलेक्ट्रानिक्स के मालिक बलविंदर सिंह का भी बयान लिया गया है। उसने बताया कि विभिन्न पार्टियां उनकी दुकान की पेमेंट काे पार्सल में डाल कर ही भेजती हैं। हिमाचल प्रदेश में रहने वाले उनके ग्राहक रोहित ने रविवार अपनी पेमेंट पिऊश मेडिकल स्टोर में भेजी थी। पिऊश मेडिकल के मालिक का फोन आने पर उन्होंने अपने वर्कर पिऊश पासी को वहां से पार्सल लेने के लिए भेज दिया। पिऊश को नहीं पता था कि पार्सल में क्या है। रूप सिंह ने कहा कि इलाके में लगे कैमरों में से आरोपितों की फुटेज मिली है। मगर उनके चेहरे धुंधले नजर आ रहे हैं। अभी और कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्दी ही लुटेरों का सुराग लगा लिया जाएगा।