फर्जी ग्राहक भेज किया देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश, चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार
देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। माैके पर संचालिका व तीन महिलाओं समेत छह लोगाें को गिरफ्तार किया गया।
लुधियाना, जेएनएन। शिमला पुरी के प्रीत नगर इलाके में महीनों से चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। माैके पर संचालिका व तीन महिलाओं समेत छह लोगाें को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ केस दर्ज करके मंगलवार अदालत में पेश किया। जहां से रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है।
इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित संचालिका अपने घर में ही देह व्यापार का अड्डा चला रही है। जिसमें उसका पति भी उसका साथ देता है। आरोपित दंपती आस-पास के इलाकों में रहने वाली महिलाओं व युवतियों को पैसों का लालच देकर वहां देह व्यापार कराती हैं। वो अपने पक्के व पुराने ग्राहकों को ही सेवाएं मुहैया कराते हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने दंपति के संपर्क में रहने वाले एक व्यक्ति काे वहां जाने के लिए तैयार किया। सोमवार शाम उसे वहां भेजा गया। दंपति के घर के अंदर जाने पर जैसे ही उसने पुलिस को सिग्नल दिया। पुलिस ने रेड करके सभी आरोपितों को रंगे हाथ गिरफ्तारर कर लिया।
इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपित दंपती पिछले चार महीने से वहां अड्डा चला रहा था। उनके पुराने रिकाॅॅर्ड चेक किया जा रहा है। देह व्यापार जो लोग शामिल रहे हैं, उनके बारे में पुलिस गहनता के साथ छानबीन कर रही है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें