Move to Jagran APP

Bhagwat Katha in Ludhiana : श्रीमद् भागवत कथा में जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा पंडाल

Bhagwat Katha in Ludhiana कथा व्यास पंडित विजय पांडेय ने कहा कि मनुष्य के जीवन में अच्छे व बुरे दिन प्रभु की कृपा से ही आते हैं। उन्होंने कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

By Vipin KumarEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 07:48 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 07:48 AM (IST)
Bhagwat Katha in Ludhiana : श्रीमद् भागवत कथा में जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा पंडाल
कथा व्यास पंडित विजय पांडेय ने कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। Bhagwat Katha in Ludhiana : गगन नगर ग्यासपुरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। इस मौके पर कथा व्यास पंडित विजय पांडेय ने कहा कि मनुष्य के जीवन में अच्छे व बुरे दिन प्रभु की कृपा से ही आते हैं। उन्होंने कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

loksabha election banner

भागवत कथा में माैजूद भक्त। (जागरण)

उन्होंने फरमाया कि जिस समय भगवान कृष्ण का जन्म हुआ, जेल के ताले टूट गये,पहरेदार सो गये। वासुदेव व देवकी बंधन मुक्त हो गए। प्रभु की कृपा से कुछ भी असंभव नहीं है। कृपा न होने पर प्रभु मनुष्य को सभी सुखों से वंचित कर देते हैं। भगवान का जन्म होने के बाद वासुदेव ने भरी जमुना पार करके उन्हें गोकुल पहुंचा दिया। वहां से वह यशोदा के यहां पैदा हुई शक्तिरूपा बेटी को लेकर चले आये। कृष्ण जन्मोत्सव पर नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गीत पर भक्त जमकर झूमे। अंत में उन्होंने बताया कि मनुष्य भगवान को छोड़कर माया की ओर दौड़ता है। ऐसे में वह बंधन में आ जाता है। मानव को अपना जीवन सुधारने के लिए भगवत सेवा में ही लीन रहना चाहिए।

कथा में लिप पूर्वांचल विंग के पंजाब प्रधान महंगूराम यादव,पूर्वांचल के राजगायक मुकेश कुमार,पंडित अनुराग शुक्ला ने व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया। वहीं गायक संतोष उपाध्याय,गायक मुकुल तिवारी,गायिका बेबी कोमल के भजनों पर भक्तजन खूब झूमे। कड़ाके की ठंड में भी काफी संख्या में कथा का रसपान कर रहे हैं।


पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.