व्यापारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के राज्य महासचिव सुनील मेहरा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पंजाब में अब केवल अफसरशाही ही राज कर रही है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के राज्य महासचिव सुनील मेहरा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पंजाब में अब केवल अफसरशाही ही राज कर रही है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह व्यापारियों की सलाह लिए बिना केवल अफसरशाही के कहने पर रोज नए फरमान जारी कर रहे हैं। इन फरमानों का सबसे बुरा प्रभाव पंजाब के व्यापार व व्यापारियों पर पड़ रहा है। इस दौरान उनके साथ राकेश वोहरा, रमेश महाजन,विजय कपूर मौजूद थे। व्यापारियों की ओर से सरकार विरोधी नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया।
सुनील मेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा फेसबुक पर कोरोना को लेकर जो आंकड़े दिए जा रहे है और करोना के कारण होने वाली मौते के बारे में जो भविष्यवाणी की जा रही है उससे बाहर से आने वाले व्यापारियों पर बुरा प्रभाव पड़ा है। इसके कारण व्यापार बुरी तरह मंदी की मार झेल रहा है। वहीं दूसरी ओर शनिवार व रविवार के लॉकडाउन ने भी व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने सरकार की नीतियों को कोसा।
उन्होंने केंद्र एवं सभी राज्य सरकारों से आग्रह किया है की वो व्यापारियों की वर्तमान स्थिति को देखें और देश के रिटेल व्यापार को दोबारा स्थापित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। यदि देश में 20 प्रतिशत दुकानें बंद हो गई तो इसका सबसे बड़ा खामियाजा देश की अर्थव्यवस्था को भुगतना पड़ेगा। सरकारों के आर्थिक बजट भी पूरी तरह हिल जाएंगे। इस अवसर पर पवन मल्होत्रा, महिद्र पाल, विनोद मदान, सक्षम, जतिदर, प्रदीप कुमार, सोनू कुमार, साजन मदान, अमित मरवाहा, गोविद चोपड़ा मौजूद थे।