विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फल विक्रेता काे थप्पड़ मारने का वीडियाे वायरल, पंजाब के तलवंडी साबो थाने के SHO व ASI सस्पेंड

By Vipin KumarEdited By:
Published: Sat, 12 Jun 2021 02:02 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 03:50 PM (IST)

कोरोना नियमों का उल्लंघन कर रहे एक फल विक्रेता काे थप्पड़ मारने पुलिस वालाें काे महंगा पड़ गया। करीब एक ...और पढ़ें

फल विक्रेता काे थप्पड़ मारना पुलिस वालाें काे महंगा पड़ा।
फल विक्रेता काे थप्पड़ मारना पुलिस वालाें काे महंगा पड़ा।

तलवंडी साबो, (बठिंडा)  जेएनएन। कोरोना नियमों का उल्लंघन कर रहे एक फल विक्रेता काे थप्पड़ मारना पुलिस वालाें काे महंगा पड़ गया। करीब एक सप्ताह पहले थप्पड़ मारने की वीडियो इंरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला पुलिस मुखी बठिंडा ने तलवंडी साबो थाने के एसएचओ अवतार सिंह और एएसआइ बूटा सिंह को सस्पेंड करते हुए लाइन हाजिर होने के आदेश जारी किए हैं।

गौरतलब है कि कोविड हिदायतों का उल्लंघन करने पर थाना प्रभारी की तरफ से तलवंडी साबो शहर में फलों की रेहड़ी लगाने वाले एक विक्रेता काे थप्पड़ मारने का मामला सामने आया था। उक्त थानेदार ने फल विक्रेता को थप्पड़ मारने के बाद हवालात में बंद कर दिया था।

बीकेयू उगराहां ने थाने के सामने लगाया था धरना

इसके विरोध में बीकेयू उगराहां इकाई तलवंडी साबो की तरफ से थाने के आगे धरना लगाया गया था। धरने में डीएसपी तलवंडी साबो मनोज गौरसी ने घटना पर पछतावा करते हुए माफी मांगी थी और आगे से ऐसा नहीं होने का विश्वास दिलवाया था। इस मामले की वीडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारीअवतार सिंह और एएसआइ बूटा सिंह को सस्पेंड करके लाइन हाजिर कर दिया हैं।

जालंधर में भी रेहड़ी लगाने वाले काे एएसआइ ने मारा था चाकू

गाैरतलब है कि पिछले दिनाें जालंधर के शांति विहार नंदनपुर रोड पर फल की रेहड़ी लगाने वाले से केले लेने के बाद पैसे मांगने पर पीएपी में तैनात अशोक नगर मकसूदां निवासी एएसआइ रछपाल सिंह ने चाकू मार दिया था। वहां पर खड़े कुछ लोगों ने घटना की वीडियो बना वायरल कर दी। सूचना मिलने पर पीसीआर के एएसआइ प्यारा लाल मौके पर पहुंचे तो रछपाल सिंह उनसे भी भिड़ गया और उनके मुंह पर शराब दे मारी थी। बाद में थाना एक की पुलिस एएसआइ रछपाल को थाने लाई और उसका मेडिकल करवा कर जांच शुरू कर दी थी। एएसआइ पीसीआर प्यारा लाल ने बताया कि वह मौके पर पहुंचे तो एएसआइ रछपाल सिंह नशे में था।