Move to Jagran APP

भोले की बारात में शामिल होंगे शिवसेना युवा मोर्चा के स्वयंसेवक

भोले की बारात में शिवसेना युवा मोर्चा के स्वयंसेवक शामिल होंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 06:13 AM (IST)
भोले की बारात में शामिल होंगे शिवसेना युवा मोर्चा के स्वयंसेवक
भोले की बारात में शामिल होंगे शिवसेना युवा मोर्चा के स्वयंसेवक

संस, लुधियाना : महादेव सेवा दल विधानसभा पूर्वी सेक्टर-32 की ओर से महाशिवरात्रि पर अध्यक्ष चेतन बवेजा की अध्यक्षता में 21 फरवरी को चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में 15वां जागरण करवाया जा रहा है। इसमें भोले की बरात के माध्यम से शिवसेना युवा मोर्चा के स्वयंसेवक भगवा ध्वज उठाकर सनातन धर्म का प्रचार करेंगे।

loksabha election banner

यह जानकारी शिवसेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरडी पुरी व चेयरमैन एसडी पुरी ने महादेव सेवा दल के सदस्यों की तरफ से जागरण का निमंत्रण स्वीकार करने के उपरांत दी। इससे पूर्व महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा ने शिवसेना हिंदुस्तान के पंजाब प्रमुख कृष्ण शर्मा, व्यापार विग अध्यक्ष चद्रकांत चड्ढा, अमित अरोड़ा, मनी शीरा, हिंदू शक्ति मोर्चा प्रमुख रोहित साहनी सहित मुख्य सहयोगियो आशु राणा, हनी कुमार, नीरज शर्मा, अनिल पलटा, जनक राज गोयल, आनन्द कुमार को जागरण में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

चेतन ने बताया कि हजारों महिलाए लघु यात्राएं लेकर भोले की बरात शामिल होगी, वहीं महादेव सेवा दल मुख्यालय विधानसभा पूर्वी सेक्टर-32 से एक साथ हजारों का संख्या में भोले की बरात के माध्यम से मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में अपने ईष्टदेव भगवान भोले नाथ के दर्शन करेगें। इसके लिए फ्री बस यात्रा की व्यवस्था की गई है। जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक अमरेन्द्र बॉबी, एमआर चोपड़ा भोले बावा का गुणगान करेगें, वही तारा रानी की पवित्र कथा प्रदीप शाही की ओर से की जाएगी। इस अवसर पर जतिन्द्र दुग्गल, पंकज गिल्हौत्रा, बन्नी बवेजा, राज कुमार गुप्ता, कर्ण अग्रवाल, योगेश सैणी, अजय अरोड़ा, बलदेव भोला, वासु गर्ग, तरूण कुमार, विवेक रावला, सतीश शर्मा, प्रदीप मितल, सुभाष शर्मा, सुरेश खन्ना, रिशू बजाज आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.