खालिस्तान समर्थकों पर लगाम कसने की मांग, सौंपा ज्ञापन
शिव सेना पंजाब की बैठक प्रदेश उप प्रधान अवतार मोर्या के दफ्तर में हुई।
जागरण संवाददाता, खन्ना : शिव सेना पंजाब की बैठक प्रदेश उप प्रधान अवतार मोर्या के दफ्तर में हुई। इस दौरान चर्चा के बाद एक ज्ञापन सरकार के नाम सौंपा गया। मोर्या ने बताया कि शिव सेना पंजाब ने पंजाब सरकार को खालिस्तान समर्थकों द्वारा हिदुस्तान को तोड़ने की साजिश रचने के खिलाफ यह ज्ञापन सौंपा है। डीएसपी दीपक राय और नायब तहसीलदार विश्वजीत सिंह को यह ज्ञापन सौंपा गया है।
मोर्या ने कहा कि भारत सरकार ने गुरपतवंत सिंह पन्नू और उनके साथियों को आतंकवादी घोषित कर उनकी प्रॉपर्टी को भी अटैच कर लिया है। पंजाब के लोगों में खुशी की लहर है। केंद्र सरकार की तरह ही प्रदेश की सरकार को भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। खालिस्तान समर्थक कुछ पैसे के लालच में हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर खाली स्थान के झंडे को लगा देते हैं। खालिस्तान समर्थकों की पाकिस्तान का आइएसआइ मदद कर रही है। प्रदेश की सरकार भी खालिस्तान को समर्थन देने वाले लोगों की जांच करें और उन पर नकेल कसे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रचारक महंत कश्मीर गिरी, पंजाब सचिव ललित शर्मा, सिटी प्रधान जतिदर नारंग, जिला सचिव सुरेश कुमार, सिटी यूथ प्रधान प्रीत, जिला प्रवासी संघ प्रधान सोहनलाल, जिला चेयरमैन संजीव कुमार, सिटी चेयरमैन संजीव कुमार, जिला उपप्रधान सोनू खीवा, सिटी उप प्रधान प्रवासी सेल, रामजीत केसरी, राजा गिरी भी शामिल हुए।
मोदी सरकार के दिन खत्म होने वाले हैं : खन्ना
जागरण संवाददाता, जगराओं : हिटलर के रास्ते पर चली मोदी सरकार के दिन खत्म होने वाले हैं। इंकलाबी पंजाब के महासचिव कंवलजीत खन्ना ने कहा कि मोदी व अमित शाह की कठपुतली बनी दिल्ली पुलिस ने दिल्ली दंगों की एफआइआर में देश की नामवर शख्सियतों को दोषी साबित करने का नोटिस लिया है। विरोध की आवाज को कुचलने के लिए दिल्ली में सीता राम येचुरी, योंगेदर यादव व प्रो अपूर्वानंद ,जयंती घोष और राहुल राय को दोषी करार देने का दिल्ली पुलिस का फैसला लोकतंत्र विरोधी है। उन्होंने एफआइआर को तुरंत रद करने की मांग की।