Move to Jagran APP

दाखा उपचुनाव: शिअद ने आठ बार किया कब्जा, कांग्रेस को सिर्फ तीन बार मिली जीत Ludhiana News

यहां के मतदाताओं की खास बात यह है कि जिसे उन्होंने विधायक चुना उसे हाराया भी। सिर्फ चार विधायक चरणजीत सिंह मलकीयत सिंह बिक्रमजीत सिंह और एचएस फूलका ही नहीं हारे!

By Sat PaulEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 01:07 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 03:21 PM (IST)
दाखा उपचुनाव: शिअद ने आठ बार किया कब्जा, कांग्रेस को सिर्फ तीन बार मिली जीत Ludhiana News
दाखा उपचुनाव: शिअद ने आठ बार किया कब्जा, कांग्रेस को सिर्फ तीन बार मिली जीत Ludhiana News

लुधियाना, [भूपेंदर सिंह भाटिया]। औद्योगिक जिले के दाखा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का हमेशा से ही पंथक सोच वाले शिरोमणि अकाली दल की ओर झुकाव रहा है। यही कारण है कि दाखा के मतदाताओं ने 12 में से आठ बार अकाली उम्मीदवारों को विधानसभा पहुंचाया। इतना ही नहीं, अकाली विधायक बसंत सिंह ने अकेले जितनी बार चुनाव जीता उतनी कांग्रेस नहीं। यानी अकाली दल के बसंत सिंह 1969 और 1972 में विजयी रहे। जबकि, 1977 में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। उसके बाद 1980 और 1985 में फिर विजयी रहे।

loksabha election banner

कांग्रेस सिर्फ तीन बार ही यहां से जीत पाई है। 1977 में भी अकाली उम्मीदवार विजयी रहा और अकाली दल ने यहां लगातार पांच बार चुनाव जीतने का गौरव हासिल किया। हालांकि दाखा विधानसभा क्षेत्र बनने के बाद यहां से पहला चुनाव कांग्रेस के जगीर सिंह ने 1967 में जीता था।

वर्ष 2007 तक यह क्षेत्र एससी आरक्षित रहा, जिसके बावजूद अकाली दल पर कांग्रेस हावी नहीं हो पाई। यहां के मतदाताओं की खास बात यह है कि जिसे उन्होंने विधायक चुना, उसे हाराया भी। सिर्फ चार विधायक चरणजीत सिंह, मलकीयत सिंह, बिक्रमजीत सिंह और एचएस फूलका ही नहीं हारे, क्योंकि उन्होंने एक बार विधायक बनने के बाद मैदान ही छोड़ दिया। चार बार विधायक बने बसंत सिंह को एक बार हार का सामना करना पड़ा। दाखा के पहले विधायक कांग्रेस के जगीर सिंह को भी एक बार हार मिली। कांग्रेस के मलकीत सिंह दाखा दो बार विधायक बने तो दो बार हार का सामना करना पड़ा। शिअद के दर्शन सिंह शिवालिक और मनप्रीत सिंह अयाली एक-एक बार विधायक बने तो एक-एक बार हार का स्वाद चखा।

दाखा में अब तक विजेता या उपविजेता रहे विधायक

वर्ष                विजेता                       उपविजेता

2017     एचएस फूलका (आप)          मनप्रीत अयाली (शिअद)

2012     मनप्रीत अयाली (शिअद)      जसबीर सिंह खंगूड़ा (कांग्रेस)

2007     दर्शन शिवालिक (शिअद)     मलकीत सिंह दाखा (कांग्रेस)

2002     मलकीय सिंह दाखा (कांग्रेस)  दर्शन शिवालिक (शिअद)

1997     बिक्रमजीत सिंह (शिअद)      मलकीत सिंह दाखा (कांग्रेस)

1992     मलकीत सिंह (कांग्रेस)        घनैया लाल (भाजपा)

1985     बसंत सिंह (शिअद)            मोहिंदर सिंह (कांग्रेस)

1980     बसंत सिंह (शिअद)            जगजीत सिंह (कांग्रेस)

1977     चरणजीत सिंह (शिअद)      गुरचरण सिंह (कांग्रेस)

1972     बसंत सिंह (शिअद)            हरबंस सिंह स्यान (कांग्रेस)

1969     बसंत सिंह (शिअद)           जगीर सिंह (कांग्रेस)

1967    जगीर सिंह (कांग्रेस)             बसंत सिंह (शिअद)

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.