जागरण संवाददाता, लुधियाना। सेंट्रल जेल में बंद हवालातियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन और 103 पुड़िया जर्दा बरामद हुआ। अब थाना डिवीजन नंबर 7 की ताजपुर चौकी पुलिस ने उनके खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एएसआइ दविंदर सिंह ने बताया कि पहले मामले में पुलिस ने सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट इंद्रप्रीत सिंह की शिकायत पर निशान सिंह उर्फ डीजीपी तथा कर्मजीत सिंह उर्फ करमो के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 27 नवंबर के दिन जेल में हुई सर्च के दौरान बैरक नंबर 3 में बंद उक्त औरोपितों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन बरामद हुए।
16 नवंबर काे भी जेल में हुई थी सर्च
एएसआइ राजिंदर सिंह ने बताया कि दूसरे मामले में पुलिस ने सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट सुखदेव सिंह की शिकायत पर शाम सुंदर उर्फ नीला, कंवलप्रीत सिंह बिल्ला तथा चंदन कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 16 नवंबर के दिन जेल में हुई सर्च के दौरान उक्त आरोपितों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके अलावा एक मोबाइल फोन, चार्जर तथा 103 जर्दे की पुड़ियां लावारिस हालत में पड़ी मिलीं।
यह भी पढ़ें-Punjab News: लुधियाना और जालंधर में NIA की रेड, मूसेवाला हत्याकांड में आराेपित रवि राजगढ़ का घर खंगाला
यह भी पढे़ं-मुंडिया खुर्द में युवक ने फंदा लगा की खुदकुशी
लुधियाना। मुंडिया खुर्द में एक युवक ने रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता उस वक्त लगा जब उसके पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति सोमवार सुबह उसे बुलाने उसके कमरे में गया। इसके बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास रहने वाले लोगों के बयान दर्ज किए।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय अजीत कुमार के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एएसआइ गुरमीत सिंह ने बताया कि अजीत कुमार एक फैक्ट्री में काम करता था। वह मुंडिया खुर्द के इलाके में किराये के घर में रहता था। परिवार के लोगों को बिहार में सूचित कर दिया है।
यह भी पढ़ें-Punjab Weather Update: पंजाब में कड़ाके की ठंड, जालंधर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री पर आया