Curfew में फल-सब्जियां व अन्य सामान बेचने वाले 13 गिरफ्तार Ludhiana News
थाना डिवीजन नंबर चार पुलिस ने छावनी मोहल्ला के बेली राम चौक में बिना मास्क और दस्ताने पहने सब्जी बेच रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
लुधियाना, जेएनएन। कोरोना वायरस के चलते लगे कर्फ्यू में फल सब्जियां व दुकानें खोल सामान बेचने वाले 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जार ही है। मॉडल टाउन के आत्म नगर इलाके में फल व सब्जियां बेच रहे दो लाेगों को थाना मॉडल टाउन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान जम्मू कॉलोनी निवासी सरवण कुमार तथा धुरी लाइन निवासी कनिक राम के रूप में हुई। आरोपित बिना मास्क और दस्ताने पहने सब्जी व फल बेच रहे थे। उनके आसपास ग्राहकों की भीड़ जमा थीं। थाना डिवीजन नंबर-7 पुलिस ने ताजपुर रोड स्थित अमृत धर्म कांटे के पास फड़ी लगा कर सब्जी बेच रहे व्यक्ति को गिरफ़तार किया। एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान भामियां कलां एमएस नगर निवासी अक्षय कुमार के रूप में हुई। आरोपित बिना मास्क व दस्ताने पहले सब्जियां बेच रहा था।
थाना दरेसी पुलिस ने कृपाल नगर इलाके में बिना दस्ताने व मास्क पहने थ्री-व्हीलर पर सब्जी बेच रहे टिब्बा रोड निवासी मोहम्मद शमशेर अली तथा माधो पुरी इलाके में बूटों की दुकान खोल कर भीड़ जमा करने के अराेप में उसी इलाके के सुशील जैन को गिरफ्तार किया। थाना डिवीजन नंबर चार पुलिस ने छावनी मोहल्ला के बेली राम चौक में बिना मास्क और दस्ताने पहने सब्जी बेच रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एएसआई जनकराज ने बताया कि आरोपित उसी इलाके में रहने वाला गगन कुमार है। थाना डिवीजन नंबर चार पुलिस ने ही शिव पुरी मच्छी मार्केट इलाके में बिना मास्क और दस्ताने पहने सब्जी बेच रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया। हवलदार बलकार सिंह ने बताया कि आरोपित उसी इलाके में रहने वाला लवकेश है।
थाना मॉडल टाउन पुलिस ने कृष्णा मंदिर के निकट न्यू बसंत नाम की दुकान पर दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एएसआइ बलदेव सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी परमिंदर पाल सिंह, फील्ड गंज निवासी जगननाथ तथा हजरत आलम के रूप में हुई। आरोपित बिना परमिशन दुकान खोल कर सामान बेच रहा था। जिससे वहां ग्राहकों की भीड़ जमा थी।
उधर, थाना मोती नगर पुलिस ने शेर पुर कलां की दो दुकानों में रेड करके दो लोगों को गिरफ्तार किया। एएसआई रछपाल सिंह ने बताया कि आराेपितों की पहचान फौजी कॉलोनी निवासी परसुराम तथा राम रूप में तौर पर हुई। परसुराम अपनी दुकान पर समोसे तल बर बेच रहा था। जबकि राम रूप करियाने की दुकान खोल कर बैठा था। दोनों ने मास्क व दस्ताने भी नहीं पहन रखे थे और वहां ग्राहकों की भीड़ लगी हुई थी।
वहीं, थाना मोती नगर पुलिस ने शेर पुर कलां के बाबा दीप सिंह नगर इलाके में मीट की दुकान खोले बैठे उसी इलाके के निवासी नवाब दीन केा गिरफ्तार किया। उसकी दुकान पर ग्राहकों की भीड़ जमा थी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें