लुधियाना में स्कूटर व दो मोटरसाइकिल चोरी, तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज
लुधियाना में विभिन्न जगहों पर पार्क किया गए एक स्कूटर व दो मोटरसाइकिल चोरी हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने अब अज्ञात लोगों के खिलाफ तीन केस दर्ज कर लिए है। पुलिस ने मामले को लेकर छानबीन शुरू दी है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में विभिन्न जगहों पर पार्क किया गए एक स्कूटर व दो मोटरसाइकिल चोरी हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने अब अज्ञात लोगों के खिलाफ तीन केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। थाना मोती नगर पुलिस ने मोती नगर एक्सटेंशन निवासी हरजिंदर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 2 अक्टूबर की शाम 8.45 बजे उसने अपना एक्टिवा स्कूटर इंडस्ट्रियल एरिया ए स्थित टेक्सटाइल इंजीनियरिंग वर्कस के बाहर खड़ा किया था। जहां से किसी ने उसे चोरी कर लिया।
उधर, थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने शिवाजी नगर निवासी जगजीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 13 अक्टूबर की दोपहर बाद 3 बजे उसने अपना बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल गिल रोड स्थित शिल्पी अस्पताल के बाहर पार्क किया था। जहां से वो चोरी हो गया। वहीं, थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने भामियां कलां के राम नगर की गली नंबर 3 निवासी रोबिन सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 19 अक्टूबर की शाम 5 बजे उसने अपना स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल फोकल प्वाइंट के जीवन नगर पार्क के बाहर पार्क किया था। जहां से वो चोरी हो गया।
यह भी पढ़ें- स्कूल संघ पंजाब का प्रतिनिधिमंडल बोर्ड चेयरमैन से मिला, कहा- विषयवार हो मीडियम सलेक्ट करने का ऑप्शन
ट्रैक्टर से कुचले गुरुद्वारा सेवादार की इलाज दौरान मौत
लुधियाना में ट्रैक्टर द्वारा कुचले गए गुरुद्वारा भैणी साहिब के सेवादार की इलाज के दौरान मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पहुंची थाना कूमकलां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 23 वर्षीय अमरजीत सिंह के रूप में हुई।