श्री बावा लाल दयाल मंदिर में किया साप्ताहिक सत्संग
श्री बावा लाल दयाल मंदिर में साप्ताहिक सत्संग किया गया।
संस, लुधियाना : श्री बावा लाल दयाल मंदिर न्यू शिवा जी नगर में ध्यानपुर धाम के गद्दीनशीन महंत श्री श्री 1008 श्री राम सुंदर दास महाराज के आशीर्वाद से महासचिव शिव आनंद की अध्यक्षता में साप्ताहिक सत्संग किया गया। महिला संकीर्तन मंडल की किरण गुलाटी, आशा कुन्द्रा, किरण बाला, योशोदा रानी, चंचल विज, नीलम शर्मा, राज रानी ने बावा लाल का गुणगान किया। इस दौरान महासचिव शिव आनंद ने कहा कि सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार ही मंदिर में जन्माष्टमी मनाई जाएगी। सेवक सतपाल भाटिया ने भक्तों को मास्क बांटते हुए कोरोना से निजात दिलाने की प्रार्थना की। मौके पर विनोद कुन्द्रा, गगनदीप शर्मा, राहुल मिश्रा, सुरिन्द्र कुमार, जोगिद्र भाटिया, राहुल वाही, जगमोहन लोरिया, विनोद विग, कैलाश धवन, जनक रानी, विजय गांधी उपस्थित थे। केक काट भाई बलभ्रद का मनाया जन्मोत्सव
दूसरी तरफ चंद्र नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में श्रावण पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सूरज प्रधान की अध्यक्षता में समारोह करवाया गया। इसमें शिवलिग पर चांदी के नाग देवता अर्पित किए। सर्वप्रथम पंडित पंचानन पाढ़ी व पंडित भीमसेन पाढ़ी ने मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हुए यज्ञ किया। इसमें मुख्य यजमान गिरधर नायक, विजय लक्ष्मी और नितिन सूद ने आहुतियां डाली। इस दौरान श्री जगन्नाथ संकीर्तन मंडल के धनुधर राउत, रंजन सेनापति ने भगवान जगन्नाथ का गुणगान किया। इसके बाद भगवान जगन्नाथ के बड़े भाई बलभद्र का जन्मोत्सव भक्तों की तरफ से केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर नकुल नायक, पूर्ण चंद सवई, विष्णु चारण महापत्र, दयानिधि भुईया, अनादि प्रधान, लखविदर बेहरा, विक्रम भुईया, सतबीर कुमार उपस्थित थे।