Move to Jagran APP

Saria & Cement Rate Punjab: घर बनाने का सबसे अच्छा माैका, सरिया और सीमेंट की कीमताें में गिरावट; जानें आज का रेट

Saria Cement Rate Latest News पंजाब में सरिया और सीमेंट की कीमतें पिछले 2 सप्ताह से स्थिर है। दाम में गिरावट के बाद जाे लाेग इस समय मकान बनाना चाहते हैं वह जल्दी कर लें। इसका कारण मानसून की दस्तक बताया जा रहा है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 06 Jul 2022 01:49 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 08:38 PM (IST)
Saria & Cement Rate Punjab: घर बनाने का सबसे अच्छा माैका, सरिया और सीमेंट की कीमताें में गिरावट; जानें आज का रेट
Saria price in Punjab पंजाब में सरिया और सीमेंट के दाम स्थिर। (सांकेतिक तस्वीर)

आनलाइन डेस्क, मंडी गाेबिंदगढ़ (श्री फतेहगढ़ साहिब)। Saria Rate Today in Punjab/Cement Price in Punjab: पंजाब में सरिया और सीमेंट की कीमतें पिछले दाे सप्ताह से स्थिर है। अगर आप भी मकान बनाना चाहते हैं ताे यह समय बिल्कुल सही है।

loksabha election banner

इसके साथ ही भवन निर्माण की अन्य कीमताें में भी गिरावट देखी जा रही है। भवन निर्माण सामग्रियों की कीमतें इस साल के मार्च-अप्रैल महीने के दौरान अपने हाई लेवल पर थीं। दरअसल बारिश के मौसम का कंस्ट्रक्शन सेक्टर (Construction Sector) पर सबसे पहला असर पड़ता है।

69500 प्रति टन बिक रहा सरिया

बुधवार काे ब्रांडेड सरिया (Branded Saria) 69500 प्रति टन बिक रहा है। वहीं लाेकल सरिया आज 69100 रुपये प्रति टन कीमत पर मिल रहा है। आने वाले दिनाें में कीमताें में और बढ़ाेतरी हाे सकती है। काराेबारियाें का कहना है कि सरकार काे रेट और कम करने चाहिए।

420 की मिल रही एसीसी सीमेंट की बाेरी

सीमेंट (Cement) की कीमताें में गिरावट का दाैर जारी है। एसीसी सीमेंट (ACC Cement) शनिवार काे पंजाब (punjab) में 420 रुपये प्रति बाेरी मिल रहा है। पहले यह 430 रुपये में बाेरी मिल रही थी।

हिमाचल में भी कम हुए दाम

पंजाब के अलावा पड़ाेसी राज्य हिमाचल (Himachal) में भी सरिया और सीमेंट की कीमताें में गिरावट आई है। दुकानदाराें का कहना है कि लाेगाें ने सरिया (Saria) और सीमेंट (Cement) की खरीद कम कर दी है। इसके साथ ही सीमेंट के दाम भी पिछले कुछ दिनाें में कम हुए हैं। हिमाचल में सीमेंट की कई फैक्ट्रियां हैं।

सीमेंट                   पहले           अब     (कीमत प्रति रुपये)

  • एसीसी          430           420
  • श्री जंगराेधक   420     410
  • अल्ट्रा ट्रैक     410        400

सरिया की कीमत (रुपये प्रति टन)

  • नवंबर 2021 : 70000
  • दिसंबर 2021 : 75000
  • जनवरी 2022 : 78000
  • फरवरी 2022 : 82000
  • मार्च 2022 : 83000
  • अप्रैल 2022 : 78000
  • मई 2022 : 66000
  • जून 2022 : 68000
  • जुलाई 2022 : 69100

यह भी पढ़ें-पंजाब के सीएम भगवंत मान की शादी कल, कल बंधेंगे परिणय सूत्र में

यह भी पढ़ें-Saria & Cement Rate Jalandhar : घर बनाना हुआ थोड़ा आसान, सरिया 22 व सीमेंट 45 रुपये सस्ता, जानिए नए रेट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.