लुधियाना के MP रवनीत बिट्टू का ट्वीट, कहा- आतंकवादियों और डूबते अकाली दल की प्रत्याशी कमलदीप की जमानत हाेगी जब्त
संगरूर उपचुनाव में शिअद अमृतसर के सिमरजीत मान लगभग जीत चुके हैं। कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे और चौथे नंबर पर आने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस बीच एक कांग्रेस सांसद ने रोचक ट्वीट कर अकाली दल पर निशाना साधा है।
दिलबाग दानिश, लुधियाना। संगरूर उपचुनाव में शिअद अमृतसर के सिमरजीत सिंह मान की जीत लगभग तय है। इस बीच कांग्रेस के एक सांसद ने रोचक ट्वीट किया है। लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने ट्वीट करते हुए शिरोमणि अकाली दल बादल पर कटाक्ष करते हुए उनकी उम्मीदवार कमलदीप कौर राजोआणा को हिंसक आतंकवादियों की प्रतिनिधि करार कर दे दिया है।
रवनीत सिंह बिट्टू ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हिंसक आतंकवादियों और डूबती अकाली दल की प्रतिनिधि कमलदीप राजोआना अपनी जमानत जब्त करने के लिए तैयार हैं और मोटे तौर पर केवल 5 प्रतिशत वोट लेकर भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
सुखबीर बादल, पन्नू और राजोआणा आकर अपने उम्मीदवारों की जमानत राशि बचाने का प्रयास करें। उनकी तरफ से सीधे तौर पर शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, रिफरेंडम-2020 चला रहे गुरपतवंत सिंह पन्नू और बलवंत सिंह राजोआणा को जमानत बचाने के लिए आने को कहा है। बता दें कि कमलजीत कौर, बलवंत सिंह राजोआना की बहन हैं।
बलवंत सिंह राजोआना, पंजाब के मुख्यमंत्री और बेअंत सिंह की 25 साल पहले हुई हत्या के मामले में सजा काट रहा है। शिरोमणि अकाली दल बादल ने यह चुनाव बलवंत सिंह राजोवाना की बहन को उम्मीदवार बनाकर लड़ा था और चुनाव के दौरान बंदी सिखों की रिहाई का मुद्दा उठाया था। मगर इसका कोई फायदा अकाली दल को होता दिखाई नहीं दिया है।
कौन हैं कमलजीत कौर और बलवंत सिंह राजोआना
लुधियाना ज़िले के राजोआना कलां गांव से ताल्लुक रखने वाला बलवंत 1987 से पंजाब पुलिस में कांस्टेबल भर्ती हुआ था। पटियाला जेल में बंद बलवंत ने बेअंत सिंह की हत्या के लिए दिलावर सिंह के शरीर पर बम बांधकर उसे सुसाइड बॉम्बर बनाया था। अगर दिलावर सिंह फेल होता तो बलवंत सिंह ने ही उसका विकल्प होना था। बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन ने बलवंत की सजा को लेकर उसके साथ हमदर्दी भी जाहिर की थी। अदालत द्वारा सुनाई सजा पूरी होने के बावजूद उसे रिहा नहीं किया जा रहा है और उसकी रिहाई के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लुधियाना की रहने वाली, कमलदीप कौर, बलवंत सिंह राजोआना की बहन हैं, शिरोमणि अकाली दल द्वारा कमलजीत कौर को संगरूर उपचुनाव से मैदान में उतारा था।