सुपर डांसर-3 में शहर के सक्षम ने जमाई धाक, टॉप-8 में पहुंचा
शहर के सात वर्षीय सक्षम शर्मा रिएलिटी शो सुपर डांसर-चैप्टर तीन में अपनी धाक जमा रहा है।
जासं, लुधियाना : शहर के सात वर्षीय सक्षम शर्मा रिएलिटी शो सुपर डांसर-चैप्टर तीन में अपनी धाक जमा रहा है। वह पड़ाव दर पड़ाव आगे बढ़ता जा रहा है। सक्षम अब टॉप आठ में पहुंच चुका है। फिलहाल सक्षम पिछले छह महीनों से मुंबई में रह रहा है। शिमलापुरी एरिया में रहने वाले सक्षम का सपना बॉलीवुड में आने का है। वह अभिनेता टाइगर श्रॉफ को अपना आइडल मानता है। इतना ही नहीं, शो में भी वह सभी का पसंदीदा बना हुआ है। बसंत एवेन्यू स्थित बीसीएम स्कूल में कक्षा तीसरी में पढ़ने वाले सक्षम ने सुपर डांसर-3 रिएलिटी शो के लुधियाना में ऑडिशंस दिए थे, इसके बाद दिल्ली में हुए लेवल-2 को क्लीयर किया और बाद में मुंबई में लेवल-3 को पार कर कंपीटिशन में एंट्री की। कुछ समय पहले ही सक्षम ने टॉप-12 में जगह बना ली थी। फिर टॉप सेवन में पहुंच गया था। टॉप सेवन के बाद शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई और फिर 11 प्रतिभागी इसमें शामिल हो गए। सख्त मेहनत से अब सक्षम फिर टॉप-8 में जगह बना चुका है। साइकलिग, डांस को अपना शौक मानने वाले सक्षम को स्कूल प्रिसिपल डॉ. वंदना शाही ने भी बधाई दी है। दो सालों से कर रहा डांस की प्रैक्टिस
सक्षम के पिता अमनदीप शर्मा स्कूल में टीचर हैं। मां गीतिका शर्मा हाउस वाइफ हैं। उन्होंने बताया कि सक्षम जब पांच साल का था, तब से डांस कर रहा है। घर में वह जब भी डांस करता तो उसके इस शौक को देखते हुए उसे डांस क्लास ज्वाइन करवा दी। एडम डांस इंस्टीट्यूट से उसने छह महीने की डांस कोचिग भी ली है। रोजाना यहां चार घंटे तक डांस की प्रेक्टिस की है।