Move to Jagran APP

कन्या भ्रूण हत्या एक गंभीर समस्या : साध्वी भद्रा

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा गगन नगर ग्यासपुरा में कथा करवाई जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 06:30 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 06:30 AM (IST)
कन्या भ्रूण हत्या एक गंभीर समस्या : साध्वी भद्रा
कन्या भ्रूण हत्या एक गंभीर समस्या : साध्वी भद्रा

संस, लुधियाना : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा गगन नगर ग्यासपुरा में कराई जा रही सात दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा में धर्म की धारा बह रही है। कथा का शुभारंभ यजमान गुरनाम सिंह ढिल्लों एवं उनकी धर्मपत्नी तरनजीत सिंह ढिल्लों द्वारा मां देवी के पूजन से किया। इस अवसर पर बिक्रमजीत सिंह चीमा, (स्टेट प्रधान किसान मोर्चा बीजेपी), प्रिसिपल जतिदर शर्मा (जनरल सेक्रेट्री जिला खन्ना बीजेपी), नरेश आनंद ( मंडल प्रधान दोराहा बीजेपी), बृजेश तिवाड़ी (जिला खन्ना प्रधान मजदूर सेल बीजेपी ), रमनदीप सिंह मान (मंडल प्रधान किसान मोर्चा दोराहा बीजेपी ),अभय शुक्ला (सदस्य बीजेपी दोराहा) द्वारा ज्योति प्रज्वलित की गई है। कथा व्यास साध्वी भद्रा भारती ने पार्वती जन्म प्रसंग की गाथा सुनाते हुए कहा कि राजा हिमवान ने कई वर्षों तक अपने घर में देवी मां के जन्म हेतु मां भगवती की तपस्या की थी। मां भगवती ने प्रगट होकर उन्हें ब्रह्मज्ञान प्रदान किया और उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर मां भगवती की कृपा से राजा हिमवान एवं रानी मैना के घर माता पार्वती का जन्म हुआ। साध्वी ने बताया कि पुत्री के जन्म पर राजा हिमवान ने उत्सव का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि कितने दुख की बात है कि वही भारत जहां पुत्री के जन्म पर विशाल समारोह का आयोजन किया जाता था। आज उसी भारत में पुत्री को जन्म भी नहीं लेने दिया जाता। कन्या भू्रण हत्या की बढ़ती वृत्ति इसका बहुत बड़ा प्रमाण है। जिस भूमि पर माता सीता, गार्गी, मदालसा, जीजाबाई, रानी लक्ष्मीबाई इत्यादि महान विभूतियों का जन्म हुआ, उसी भूमि पर आज नारी को जन्म भी नहीं लेने दिया जाता। इसी के कारण आज पुन: जरूरत है हमें अध्यात्म ज्ञान को प्राप्त करने की जिससे नारी की दशा सुधर सके। मां की पावन आरती में राम नाथ मेहता, राम नाथ मिश्रा, अरुण चौरसिया, विपिन जैदका, सुमन ठाकुर, किरपाल सिंह आदि भक्त शामिल हुए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.