Move to Jagran APP

साधक महेश ने कहा, राम नाम के जाप से धुल जाती है मैल

तपोभूमि श्री रामशरणम आश्रम नौलखा बाग कालोनी में राम कृपा स्वामी सत्यानंद महाराज ब्रह्मलीन संत ब्रह्मचारी रामप्रकाश महाराज की अध्यक्षता में त्रैमासिक अखंड राम नाम जप महायज्ञ जारी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Dec 2020 06:55 PM (IST)Updated: Tue, 08 Dec 2020 06:55 PM (IST)
साधक महेश ने कहा, राम नाम के जाप से धुल जाती है मैल
साधक महेश ने कहा, राम नाम के जाप से धुल जाती है मैल

संस, लुधियाना : तपोभूमि श्री रामशरणम आश्रम, नौलखा बाग कालोनी में राम कृपा स्वामी सत्यानंद महाराज, ब्रह्मलीन संत ब्रह्मचारी रामप्रकाश महाराज की अध्यक्षता में त्रैमासिक अखंड राम नाम जप महायज्ञ जारी है।

loksabha election banner

92 दिवसीय अखंड राम नाम महायज्ञ में साधक महेश ने प्रार्थना की कि विश्व में ईश्वर के प्रति आस्था एवं ईश्वरीय ज्ञान के प्रति श्रद्धा-विश्वास बड़े और सब शुभ एवं मंगल हो। अमृतवाणी में उपदेश है राम नाम जपना बहुत पुण्य कर्म है। राम नाम पापों का नाश करने वाला है। जो मनुष्य राम नाम का सुमिरन करता है, उसका मन पवित्र होता है। उन्होंने आगे कहा कि राम नाम जपने से अच्छे संस्कार आते हैं। यह सब विघ्न को दूर करने वाला है। इससे अशुभ भागता है और शुभ होता है। राम नाम जाप से जन्म-जन्मांतर की मैल धुल जाती है। इस दौरान सुंदर लाल अरोड़ा ने गुरु महाराज का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि 92 दिवसीय अखंड राम नाम जाप यज्ञ फरवरी तक जारी चलेगा। इस अवसर पर सुंदर लाल अरोड़ा, बन्नू बहल, धीरज सहगल, संजीव वर्मा, अशोक बांसल, अनिल सरीन, राम मोहन बहल, विनोद शर्मा, विशाल अग्रवाल, संजीव छाबड़ा, सुरेंद्र कुमार, सुभाष वर्मा, राम प्रकाश अरोड़ा, समीर अरोड़ा, राजीव बग्गा, तरसेम लाल, राजेश कुमार आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.