विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब के मुक्तसर में बेअदबी मामले में आराेपित डेरा प्रेमी की हत्या, बाइक सवाराें ने चाय पत्ती मांगने के बहाने सिर में मारी गोली

By Vipin KumarEdited By:
Published: Sat, 04 Dec 2021 08:49 AM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 11:08 AM (IST)

गांव भूंदड़ में शुक्रवार रात लगभग 8 बजे बजे मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों ने डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी ...और पढ़ें

मुक्तसर साहिब में डेरा प्रेमी चरणदास की हत्या। फाइल फोटो
मुक्तसर साहिब में डेरा प्रेमी चरणदास की हत्या। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। गांव भूंदड़ में शुक्रवार रात लगभग आठ बजे बजे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए डेरा प्रेमी चरणदास पर नंगे सिर श्री गुरु ग्रंथ साहिब को उठाने के मामले में बेअदबी का केस दर्ज था। गोली मारने के बाद दोनों युवक मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।

करीब 40 वर्षीय डेरा प्रेमी चरणदास गांव में अपनी करियाना की दुकान बैठा था। वहीं पर उसके पास परिवार के लोग भी बैठे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पहुंचे। एक मोटरसाइकिल पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा दूसरा दुकान पर पहुंचा। उसने सफेद कुर्ता पायजामा पहन रखा था और दाढ़ी बांधी हुई थी। दुकान पर पहुंचते ही उसने चरणदास से चीनी और चाय पत्ती की मांग की। चरणदास जैसे ही लिफाफे में चीनी डालने लगा तो युवक ने उसको गोली मार दी। गोली डेरा प्रेमी के मात्थे पर आंख के पास लगी।

घटना के समय बिजली गुल होने की वजह के बाहर अंधेरा था, इसलिए बाइक पर मौजूद दूसरे युवक की वेषभूशा के बारे में पता नहीं चल सका। गोली लगने के बाद स्वजन चरणदास को लेकर गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे बठिंडा के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सरबजीत सिंह व थाना कोटभाई की पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि अप्रैल 2018 में चरणदास ने घरेलू विवाद में सौगंध उठाने के लिए नंगे सिर गांव के गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब को उठा लिया था। साथ में उसकी भाभी भी थी। इसके बाद उस पर बेअदबी का मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में नौकरी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिला दिया वारदात काे अंजाम