Move to Jagran APP

बराती युवकों ने लड़की को जबरन डांस फ्लोर पर खींचा, फिर मचा जमकर हंगामा

कुछ बराती युवकों ने एक लड़की को जबरन अपनी ओर खींचा और उसे डांस करने के लिए मजबूर करने लगे। फिर क्या था... बराती और घराती दोनों आपस में भिड़ गए।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 03:06 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 09:07 PM (IST)
बराती युवकों ने लड़की को जबरन डांस फ्लोर पर खींचा, फिर मचा जमकर हंगामा
बराती युवकों ने लड़की को जबरन डांस फ्लोर पर खींचा, फिर मचा जमकर हंगामा

जेएनएन, लुधियाना। ग्यासपुरा के आंबेडकर नगर में शादी समारोह चल रहा था। बराती व लड़की के रिश्तेदार समारोह में पूरी तरह व्यस्त थे। समारोह के दौरान डीजे की धुन पर बराती व घराती दोनों नाच रहे थे। इसी दौरान अचानक हंगामा हो गया। आरोप है कि कुछ बराती युवकों ने एक लड़की को जबरन अपनी ओर खींचा और उसे डांस करने के लिए मजबूर करने लगे। फिर क्या था... बराती और घराती दोनों आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच कुर्सियां व तेजधार हथियार चल पड़े। दो लहुलूहान हो गए। घटना में दो फौजियों समेत करीब सात लोग जख्मी हो गए। इनमें एक फौजी को गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उसकी पीठ पर कई जगह चाकू से वार किए गए हैं।

loksabha election banner

घटना रात करीब 1.30 बजे की है। आंबेडकर नगर ग्यासपुरा के इलाके में शादी समारोह चल रहा था। बरात में आए कुछ शराबी लड़कों ने लड़की पक्ष की लड़की को जबरन खींचकर स्टेज पर नचाने की कोशिश की। इससे लड़की पक्ष के लोग खफा हो गए और झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद यह शादी समारोह जंग का अखाड़ा बन गया। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को पीटने लगे। जमकर कुर्सियां और टेबल फेंकने लगे।

ग्यासपुरा निवासी सेना में जवान सुमित के अनुसार वह गुड़गांव में तैनात है। दस दिन की छुट्टी पर आया हुआ है। उसने बताया कि रविवार रात उसके दोस्त की शादी थी और वह बरात में शामिल हुआ। जब वह शादी समारोह में पहुंचे तो वहां लड़की और लड़के पक्ष के बीच कुछ विवाद हो रहा था। वह और उसका एक दोस्त जो कि सेना में ही जवान है, बीचबचाव करने चले गए।

इतने में लड़की पक्ष के बीच से एक लड़का निकला और उसने पहले तो उसके दोस्त पर डंडों से हमला किया फिर उस पर चाकू से वार करने शुरू कर दिए। इस कारण उसके हाथ और पीठ पर कई जगह कट लगे। हंगामे के बाद कॉलोनी के सभी लोग इकट्ठा हो गए। फिर सुमित को घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

लड़की पक्ष वाले बोले, लड़के पक्ष के युवकों ने मारपीट की

लड़की पक्ष की घायल सूरज, रामू, विनीत, संदीप और प्रधान कृष्णकांत ने आरोप लगाया कि बरातियों ने शराब के नशे में शादी में आई एक लड़की को जबरन स्टेज पर नचाने की कोशिश की। जब उन्होंने बरातियों को रोकने की कोशिश की तो उन लोगों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और कुसियां-टेबल मारने लगे। उन्होंने कहा कि बीच-बचाव में ही दूसरे पक्ष को चोटें आई हैं। हालांकि इस सबके बीच विवाह की रस्में चलती रही।

झगड़े की शिकायत आई, जांच की जा रही : एएसआइ

मामले की सूचना चौकी कंगनवाल पुलिस को दर्ज करवा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकी कंगलवाल के प्रभारी एएसआइ जसवीर सिंह के अनुसार उनके पास इस झगड़े की शिकायत आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.