Move to Jagran APP

कोरोना काल में देवदूत बनकर जनसेवा में जुटे रहे स्वयंसेवक

देश में जब भी संकट आता है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता जन सेवा में जुट जाते हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 06:10 AM (IST)
कोरोना काल में देवदूत बनकर जनसेवा में जुटे रहे स्वयंसेवक
कोरोना काल में देवदूत बनकर जनसेवा में जुटे रहे स्वयंसेवक

राजेश भट्ट, लुधियाना

loksabha election banner

देश में जब भी संकट आता है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता जन सेवा में जुट जाते हैं। कोरोना काल में भी इन स्वयंसेवकों ने जन सेवा की मुहिम शुरू की। वे जरूरतमंदों के लिए देवदूत बनकर आगे आए। जरूरतमंदों को खाना पहुंचाना हो या फिर लोगों को घर में रहने के लिए प्रेरित करना हो, संघ के कार्यकर्ताओं ने हर दिशा में काम किया। यही नहीं, इस दौरान 980 यूनिट रक्तदान कर लोगों की जान बचाई और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 10 लाख मास्क भी बांटे।

आरएसएस ने पूरे प्रदेश में काम करने के लिए इसे 31 से ज्यादा क्षेत्रों में बांटा। कोरोना काल में इन क्षेत्रों में 5852 स्वयंसेवकों ने सक्रिय होकर 682 स्थानों पर लोगों की मदद की। इस दौरान स्वयं सेवकों ने जहां लोक सेवा की, वहीं उन्होंने लाचार पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था भी की। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हजारों पशुओं के लिए हरे चारे व तूड़ी की व्यवस्था भी की।

आरएसएस के प्रांत प्रचारक प्रमोद व विभाग प्रचारक जितेंद्र ने बताया कि आरएसएस हमेशा से जनहित के कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा है। इस कोरोना काल में लगातार स्वयंसेवक पूरे प्रदेश में कार्य कर रहे हैं। लोगों को अन्न पहुंचाने के साथ-साथ सैनिटाइजेशन का काम भी कार्यकर्ताओं ने किया। उन्होंने बताया कि कोरोना की लड़ाई लड़ रहे योद्धाओं के घरों, कार्य स्थलों व सार्वजनिक स्थलों को स्वयं सेवकों ने सैनिटाइज किया। आगे भी कार्यकर्ता लगातार अपनी सेवाओं में जुटे हैं। आरएसएस की तरफ से किए गए कार्य

सेवा स्थान -682

सेवा में जुटे कार्यकर्ता -5852

लाभान्वित परिवार - 86496

संघ की प्रेरणा से घर पर रहने वाले लोग- 348590

खाने के पैकेट - 719918

रक्तदान - 980 यूनिट

वितरित मास्क - 1074420

प्रवासियों को सहयोग - 64301

इम्युनिटी बढ़ाने वाला काढ़ा 8285 लोगों को पिलाया

--------

क्षेत्र वाइज किए गए कार्यो का आंकड़ा

क्षेत्र स्थान कार्यकर्ता राशन - भोजन पैकेट - मास्क दिए- कितने होम स्टे करवाए - प्रवासियों की मदद

तरनतारन 7 51 693 202 35000 172 113

अमृतसर 23 148 5100 30300 6200 31800 22500

बटाला 20 166 1226 804 3780 1580 265

गुरदासपुर 75 449 3104 17520 10145 7485 1035

पठानकोट 220 630 2150 10000 10500 15400 120

मुकेरियां 10 80 3000 46200 2500 2400 823

होशियारपुर 6 220 10143 60272 4200 21200 4000

फगवाड़ा 11 176 1757 148200 2380 152380 ---

जालंधर 22 1410 29800 210000 1800 37500 22500

कपूरथला 8 52 719 1585 890 -- 400

मोगा 1 10 150 500 1300 1000 500

फिरोजपुर 12 256 824 7235 300 500 290

फाजिल्का 44 407 3899 78200 13700 9200 600

मुक्तसर 4 70 350 5200 4500 -- 16

फरीदाकोट 5 32 40 30 300 50 255

बठिडा 9 58 507 5010 4650 2260 630

मानसा 7 70 440 5500 2600 750 115

संगरूर 10 100 200 22950 1200 11500 300

पटियाला 33 311 2700 14160 3000 6700 1500

बरनाला 3 25 180 300 405 75 32

फतेहगढ़ 5 85 1300 6500 2000 300 300

रोपड़ 42 139 655 800 100 11000 450

मोहाली 17 198 2000 6352 670 6410 1980

चंडीगढ़ 38 220 3606 17000 9350 6500 385

लुधियाना को चार क्षेत्रों में बांट कर की गई मदद

क्षेत्र स्थान कार्यकर्ता राशन - भोजन पैकेट - मास्क दिए- कितने होम स्टे करवाए - प्रवासियों की मदद

सराभा 8 95 7500 10000 6000 1300 800

सुखदेव 9 225 1300 1200 2200 3500 1700

विश्वकर्मा 12 120 1546 4700 950 5300 1400

खन्ना 29 100 2300 9400 3100 12500 1635

-नोट यह आंकड़े 13 मई तक के हैं और उसके बाद भी आरएसएस की सेवा जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.