कनाडा भेजने का झांसा देकर Retired Bank Manager ने महिला के साथ किया यह काम Ludhiana News
पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपित ने उसे कनाडा भेजने के नाम का झांसा देकर बातचीत करनी शुरू की। इसके बाद आरोपित उसे अपने घर ले गया और नशीला पदार्थ पिला कर दुष्कर्म किया।
लुधियाना, जेएनएन। कनाडा भेजने का झांसा देकर रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने एक महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। इस दौरान आरोपित ने महिला को झांसे से हैदराबाद ले गया और वहां नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
थाना सदर पुलिस ने जांच के बाद भाई रणधीर सिंह नगर निवासी जतिंदरपाल सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। थाना सदर में तैनात जांच अधिकारी गुरबख्शीश सिंह ने बताया कि आरोपित जतिंदरपाल सिंह की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपित ने उसे कनाडा भेजने के नाम का झांसा देकर बातचीत करनी शुरू की। इसके बाद आरोपित उसे अपने घर ले गया और नशीला पदार्थ पिला कर दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि इसके आरोपित उसे नशीला पदार्थ पिला कर हैदराबाद ले गया और वहां भी उससे दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान आरोपित लगातार धमकियां भी देता रहा।
थाना सदर पुलिस ने मामले की जांच के बाद पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपित पूर्व बैंक मैनेजर जतिंदरपाल सिंह के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया है। हालांकि आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें