राम मंदिर भूमि पूजन उत्सव के लिए शहरवासी तैयार
अयोध्या में बुधवार यानि आज होने जा रहे श्रीराम भूमि पूजन का उत्सव लुधियाना में भी मनेगा।
राजेश शर्मा, लुधियाना
अयोध्या में बुधवार यानि आज होने जा रहे श्रीराम भूमि पूजन का उत्सव लुधियाना में भी मनेगा। इसके लिए मंदिर सज चुके हैं। दीपमाला की तैयारियों में लोग जुटे हैं। शहर की विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने पूजन के साथ साथ लड्डू वितरण की योजना तैयार कर ली है। विश्व हिदू परिषद, बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को घरों व आसपास के मंदिरों में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सीमित स्तर पर आयोजन करने के निर्देश जारी किए हैं। कई संस्थाओं से मिले लड्डओं व अन्य मिठाइयों के बड़े आर्डर से हलवाई भी उत्साह में है। अधिकांश कारीगरों को लड्डू बनाने में लगा दिया है। आरएसएस के विभाग चालक जतिदर, विश्व हिदू परिषद के प्रवक्ता अनिल अरोड़ा, बजरंग दल के प्रांत संयोजक आशीष बोनी ने कहा कि भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण में संपूर्ण समाज का योगदान है। इसलिए सभी से अनुरोध है कि सरकारी हिदायतों का पालन करते घरों में दीपमाला व आरती के आयोजन के साथ उत्सव को मनाएं। भाजपा मुख्यालय : दोपहर तीन व शाम छह बजे लड्डूओं का वितरण
भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने शहर में दो जगह मंदिर भूमि पूजन के उपलक्ष्य में लड्डू बांटने का आयोजन तय कर रखा है। भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिगल की देखरेख में होने वाले कार्यक्रम के तहत दोपहर तीन बजे घंटाघर स्थित जिला मुख्यालय के पास 51 किलो लड्डू वितरित किए जाएंगे। इसके बाद शाम छह बजे शिगार सिनेमा के पास लड्डू बांटे जाएंगे। बजरंग दल : श्री हनुमान मंदिर में दीपोत्सव, आतिशबाजी भी
जगराओं पुल के साथ बने श्री हनुमान मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन बजरंग दल के प्रदेश संयोजक आशीष बोनी की देखरेख में किया जाएगा। मंगलवार को 1100 दीये बनाकर तैयार किए। देसी घी के पांच दिये भगवान की मूर्ति के पास जला दिए गए जो पांच अगस्त के आयोजन तक जलते रहेंगे। शाम छह बजे आतिशबाजी व पटाखों की व्यवस्था भी मंदिर प्रबंधन द्वारा की गई है। शिव वेलफेयर सोसायटी : दो हजार किलो लड्डूओं वितरण
शिव वेलफेयर सोसायटी द्वारा सुबह 11 बजे घंटाघर के पास दो हजार किलो लड्डूओं का वितरण किया जाएगा। संस्था के प्रमुख सेवक बिट्टू गुंबर ने बताया कि श्रीराम मंदिर निर्माण आरंभ होने की खुशी का इजहार आतिशबाजी व पटाखे छोड़कर किया जाएगा। सज गया श्री दुर्गा मंदिर व श्रीराम दरबार मंदिर
जगराओं पुल स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर, किचलू नगर के श्रीराम दरबार मंदिर सहित शहर के अनेकों मंदिरों को रंगबिरंगी लाइट्स से सजाया गया है। विशेष पूजन व महाआरती की व्यवस्था मंदिर प्रबंधन कमेटियों द्वारा की गई है। श्री रामलीला कमेटी दरेसी : विशेष पूजन की व्यवस्था
श्रीराम लीला कमेटी दरेसी द्वारा जन्मभूमि पूजन के उपलक्ष्य में विशेष पूजन की व्यवस्था की गई है। दरेसी मैदान स्थित माता सीता मंदिर में आयोजन का आरंभ दोपहर 12 बजे होगा। महाआरती भी प्रबंधन कमेटी की देखरेख में होगी।