Move to Jagran APP

Republic Day 2020 : गुरु नानक स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि लुधियाना के सभी स्कूल स्मार्ट स्कूल बनेंगे। लुधियाना 30 बिस्तरों का अस्पताल जल्द शुरू किया जाएगा।

By Vikas KumarEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 11:44 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 04:35 PM (IST)
Republic Day 2020 : गुरु नानक स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने फहराया तिरंगा
Republic Day 2020 : गुरु नानक स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने फहराया तिरंगा

लुधियाना, जेएनएन। Republic Day Parade 2020 Live पंजाब के विभिन्न जिलों में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्री जिला स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं।

loksabha election banner

इस मौके पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम हैं। लुधियाना गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित किए गए जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने परेड की सलामी लेकर तिरंगा फहराया। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

गुरु नानक स्टेडियम में मार्च पास्ट निकालती अर्धसैनिक बल की टुकड़ी।

उन्होंने कहा कि लुधियाना के सभी स्कूल स्मार्ट स्कूल बनेंगे। लुधियाना 30 बिस्तरों का अस्पताल जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लुधियाना और पटियाला में सरकार गुरुनानक देव ओपन यूनिवर्सिटी खोलेगी। चौधरी ने सरकार की ओर से महिलाओं को विशेष सुरक्षा देने की भी बात कही। चौधरी ने कहा कि राज्य के 145000 युवाओं को अब तक रोजगार मिल चुका है और इसके लिए प्रयास निरंतर जारी हैं।

 

गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय ध्वन के रंगों में रंगे गुब्बारे उड़ाकर खुशी जाहिर करतीं अरुणा चौधरी।

आयोजन में शानदार मार्चपास्ट, मुख्य मेहमान का संदेश, पीटी, लेजियम शो, सभ्याचारक प्रोग्राम, विभिन्न विभागों की झांकियों के अलावा बेहतरीन कार्य करने वाली 35 शख्सियतों को सम्मानित भी किया गया। कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने इन शख्सियतों को सम्मानित किया। इनमें खिलाड़ी, 50 हजार से अधिक रक्त यूनिट दान करवाने वाले समाजसेवी, गांव के विकास के लिए भूमि दान देने, पुलिस कर्मचारी व तनदेही से ड्यूटी निभाने वाले सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।

इन शख्सियतों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को विशेष तौर आंमत्रित किया गया है। इसमें जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन व दिव्यांगों को व्हीलचेयर वितरित की गई।    

 

शहर में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाते मुस्लिम भाईचारे के बच्चे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.