धोखे से करवाई प्लॉट की रजिस्ट्री, तीन के खिलाफ केस
गुरनाम सिंह ने 1985 में खरीदा था प्लॉट। इसकी रजिस्ट्री दिसंबर 1985 में करवाई थी लेकिन इंतकाल नहीं हुआ था।
जगराओं, जेएनएन। थाना जोधा पुलिस ने धोखे से प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। शिकायत में गांव ढैपई के गुरनाम सिंह ने बताया कि 1985 में प्लॉट अर्जुन सिंह से खरीदा था। इसकी रजिस्ट्री दिसंबर 1985 में करवाई थी, लेकिन इंतकाल नहीं हुआ था।
इस संबंधी अर्जुन सिंह के बेटे गुरचरण सिंह को मालूम था। इसके बावजूद गुरचरण सिंह ने रजिस्ट्री जसकरण सिंह और कर्मजीत सिंह के नाम पर करवा दी और इंतकाल भी। शिकायत की पड़ताल थाना प्रभारी जोधा द्वारा की गई। जांच के बाद गुरचरण सिंह, जसकरण सिंह और कर्मजीत सिंह वासी गांव ढैपई के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।
------------
नियम तोडऩे पर दुकानदार व जिम मालिक गिरफ्तार
सरकारी नियमों को ताक पर रखकर दुकान और जिम खोलने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। थाना शिमलापुरी पुलिस ने शिमलापुरी के चिमनी रोड में ईश्वर अल्ला नाम की दुकान के मालिक क्वालिटी चौक वासी इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार किया। उधर, थाना पीएयू पुलिस ने महाराज नगर स्थित फतेह पावर हाउस नाम के जिम में दबिश देकर बीआरएस नगर के जसप्रीत सिंह को काबू किया।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें