'ऑपरेशन सिंदूर की वजह से...', रवनीत बिट्टू ने ली लुधियाना उपचुनाव में BJP की हार की जिम्मेदारी; जानिए क्या कहा?
लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10,637 वोटों से हराकर जीत हासिल की। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भाजपा की हार की जिम्मेदारी ली, जिसका कारण उम्मीदवार घोषणा में देरी बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पार्टी एकजुटता से लड़ी और आप ने सरकारी मशीनरी का उपयोग कर भी कम अंतर से जीत हासिल की।

बिट्टू ने ली भाजपा के हार की ली जिम्मेदारी। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, लुधियाना। रेलवे और खाद्य प्रसंस्करण मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पश्चिमी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की हार की जिम्मेदारी ली है।
बिट्टू ने एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा ऑपरेशन सिंदूर में व्यस्त थी, इस कारण पार्टी उम्मीदवार की घोषणा में देरी हुई और यह पार्टी की हार का एक प्रमुख कारण रहा। इस पार्टी के नुकसान नहीं मानना चाहिए।
भाजपा एकजुटता से लड़ी, कम अंतर से जीती आप: जाखड़
भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ बोले कि लुधियाना उपचुनाव में भाजपा पूरी एकजुटता से लड़ी। पार्टी को मिले वोट इस बात के संकेत हैं कि पंजाब के लोग अब कोई ठोस बदलाव की तरफ देख रहे हैं, इसलिए 2027 के लिए हम योजनाबद्ध काम शुरू करें। आम आदमी पार्टी पूरी सरकारी मशीनरी लगाकर भी मामूली अंतर से ही चुनाव जीत पाई।
भाजपा को मिले 20,323 वोट
बता दें कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट का उपचुनाव सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत लिया है। 19 जून को हुए मतदान की सोमवार को मतगणना हुई। आप के उम्मीदवार राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10,637 वोटों से पराजित कर यह सीट पुन: आप की झोली में डाली।
अरोड़ा को 35,179 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के आशु को 24,542 मत प्राप्त हुए। उनके अन्य प्रतिद्वंद्वियों भाजपा के जीवन गुप्ता को 20,323 व शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के परउपकार सिंह घुम्मण को 8,203 मत ही मिले।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।