Move to Jagran APP

राष्ट्रीय विचार मंच ने रैली के जरिए समझाया सीएए का मूल

राष्ट्रीय विचार मंच की ने रविवार को शहर के रेस्ट हाउस मार्किट में सीएए के समर्थन में रैली निकाली।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 04:00 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 04:00 AM (IST)
राष्ट्रीय विचार मंच ने रैली के जरिए समझाया सीएए का मूल
राष्ट्रीय विचार मंच ने रैली के जरिए समझाया सीएए का मूल

जासं, खन्ना : राष्ट्रीय विचार मंच की खन्ना शाखा की तरफ से रविवार को शहर के रेस्ट हाउस मार्केट में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में रैली आयोजित की गई।

loksabha election banner

इसमें मुख्य वक्ता प्रसिद्ध विचारक किशोर कांत रहे। इस रैली का मकसद लोगों को सीएए का मूल समझाना और कानून के पक्ष में समर्थन हासिल करना रहा। इसके बाद एक मार्च भी शहर के बाजारों में निकाला गया। इस दौरान विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने हाथों में कानून के पक्ष में तख्तियां भी उठा रखी थी। यह मार्च रेस्ट हाउस मार्केट से शुरू होकर बाजारों से गुजरते हुए वापस रैली स्थल पर संपन्न हुआ। रैली में पाक से आए पूर्व विधायक बलदेव कुमार ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

रैली में किशोर कांत ने कहा कि विरोध के कारण ही देश को पता चला कि सीएए कितना महत्वपूर्ण है। इस कानून को समझना जरूरी है। धर्म के नाम पर 1947 में देश का बंटवारा हुआ। उस वक्त भारत धर्मनिरपेक्ष रहा, जबकि पाक और बंग्लादेश इस्लामिक स्टेट बने। नेहरू लियाकत समझौते में कहा गया कि धार्मिक भेदभाव नहीं होगा। इस कारण बहुत लोग पाक में रुक गए। पाक के पहले कानून मंत्री योगेंद्र नाथ मंडल कुछ साल रुक कर वापस आ गए। उन्होंने कहा था कि पाक में हिंदुओं व सिखों का रहना आसान नहीं। वहां पर अल्पसंख्यकों के पास तीन ही रास्ते हैं। इस्लाम कबूल करो या मारे जाओ या फिर भाग जाओ। इस कारण लोग भाग कर यहां आए।

उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2014 से पहले जो लोग धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए, उनके लिए ही यह कानून है। अब अफवाह फैलाई जा रही कि पता नहीं कितने लोग आ जाएंगे। एनआरसी पर अभी ड्राफ्ट भी नहीं आया तो उसका विरोध क्यों? इसलिए इसके मूल को समझते हुए इसका समर्थन करें। इन संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल

सीएए को समर्थन देने वाले संगठनों में भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय सिख संगत, शिवसेना पंजाब, शिवसेना हिदुस्तान, संस्कृत सेवा संघ, एकता में शक्ति है, संस्था साड्डा हक ऐत्थे रख, सेवा भारती, भारत विकास परिषद, खन्ना रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन, संस्कृत भारती, आदिवासी कल्याण आश्रम, संस्कृति जागरण मंच, सेल्फ एम्प्लॉयड वालंटियर्स एसोसिएशन, सोशल राइट्स प्रोटेंक्शन फोरम, कर्मकांडी ब्राह्मण सभा, प्रभु श्री राम लीला कमेटी, गणपति सेवा संघ नाभा कॉलोनी, एकता वेल्फेयर क्लब, जागृति दी अवेयरनेस क्लब, ग्लोबल ह्यूमन राइट फ्रंट, कृष्णा ब्लड डोनर्स फ्रंट, राधा कृष्ण मंदिर ट्‌र्स्ट, श्री सरस्वती संस्कृत कॉलेज छात्र संघ शामिल रहे। ये लोग हुए शामिल

इसमें राष्ट्रीय विचार मंच के खन्ना संयोजक सुबोध मित्तल, सह संयोजक विपन चंद्र गैंद, भाजपा जिला प्रधान पवन कुमार टिकू, पूर्व जिला प्रधान अजय सूद, पूर्व जिला उप प्रधान डॉ. सोमेश बत्ता व संजीव मोदगिल, सीनियर भाजपा नेता बलजिदर सिगला, अनुज छाहड़िया, राजेश डाली, पार्षद जतिदर देवगन, पार्षद सर्वदीप सिंह कालीराव, पार्षद सुधीर सोनू, जसपाल लोटे, भाजपा मंडल प्रधान अनूप शर्मा, पूर्व मंडल प्रधान दिनेश विज, मनोज घई, कृष्ण दुग्गल, राजेश कुमार, शंकर गोयल, विनोद वशिष्ट, सतीश शर्मा, बीर प्रकाश कपूर, महंत कश्मीर गिरी, अवतार मौर्या, शशी वर्धन, रमरीश विज, संजीव धमीजा, अचल कांसल, पाक के पूर्व विधायक बलदेव कुमार, रणजीत सिंह हीरा, देस राज शास्त्री, अमन मनोचा, कमल कपूर, चन्द्र देव चौहान, आशु लटावा, फूल सिंह, अजय छाहड़िया, प्रिस शर्मा, डॉ. अश्वनी बांसल, नरिद्र गुलाटी, करुण अरोड़ा, शेखर बग्गन, जतिदर नारंग भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.