Move to Jagran APP

लुधियाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया स्थापना दिवस, शस्त्र पूजन के बाद निकाला पथ संचलन

RSS Foundation Day राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लुधियाना ने आज अपना स्थापना दिवस सेलिब्रेट किया। इस दौरान शस्त्र पूजन के बाद पथ संचलन निकाला गया। पथ संचालन पर फूलों की वर्षा की गई। इस दौरान सभी का उत्साह देखने योग्य था।

By Jagran NewsEdited By: DeepikaPublished: Wed, 05 Oct 2022 12:36 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 12:36 PM (IST)
लुधियाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया स्थापना दिवस, शस्त्र पूजन के बाद निकाला पथ संचलन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लुधियाना ने मनाया स्थापना दिवस। (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लुधियाना ने तीन स्थानों पर विजयदशमी पर शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन के कार्यक्रम आयोजित किए। कोरोना महामारी के कारण पथ संचलन तीन साल बाद हुआ। कार्यक्रम में संचलन के समय स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में घोष (बैंड) सहित भाग लिया। रास्ते में समाज ने संचलन का स्वागत फूलों से किया।

loksabha election banner

इस मौके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सराभा इकाई ने भारतीय विद्या मंदिर (किचलू नगर), सुखदेव इकाई द्वारा देवकी देवी जैन कालेज (किदवई नगर) और विश्वकर्मा इकाई द्वारा ग्यासपुरा में शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान संघ के प्रांत प्रचारक नरेंद्र कुमार ने भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में अपने संबोधन में बताया कि कैसे 9 दिन व्रत रखकर शक्ति की उपासना देवताओं द्वारा की गई। तदोपरांत देवी दुर्गा के रूप में उत्पन्न हुई। देवताओं की सगंठित शक्ति का प्रतीक देवी दुर्गा ने महिषासुर, रक्तबीज जैसे राक्षसों का वध किया।

करोड़ों लोगों के बलिदान के बाद मिली आजादी

नरेंद्र कुमार ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए हैं। वर्षों के संघर्ष में करोड़ों लोगों के बलिदान के बाद आजादी मिली। राजा दाहिर से लेकर महाराणा सांगा, महारानी पद्मावती, रानी दुर्गावती, गुरु अर्जुन देव जी, गुरू तेग बहादुर जी, गुरु गोबिंद सिहं जी, वीर हकीकत राय के बलिदानों के कारण धर्म की रक्षा हुई। अंग्रेजों से मुक्ति के लिए एक लंबा सघंर्ष चला। लाला लाजपतराय, शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, करतार सिहं सराभा, मदनलाल ढींगडा जैसे महान बलिदानी अंग्रेजों के सामने झुके नहीं, ताकि आने वाली पीढ़ियां सम्मान से जी सके।

चीनी सामान का हो पूर्ण बहिष्कार

वहीं इस मौके नरेंद्र कुमार ने कहा कि स्वावलंबी भारत बनाने के लिए स्वदेशी पर जोर देते हुए स्वभाषा, वेशभूषा, स्वदेशी खानपान के साथ देश की बनी वस्तुओं को प्राथमिकता दें। चीनी सामान का पूर्ण बहिष्कार होना चाहिए। इस दीपावली पर संकल्प करें कि कोई भी चीनी सामान नहीं खरीदेगा।

केशव हेडगेवार ने आजादी आंदोलन में निभाई अहम भूमिका

ग्यासपुरा में आयोजित कार्यक्रम में विजय नड्डा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया कि पूजनीय डाक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने आजादी आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। डा साहेब को दो बार जेल भी जाना पड़ा। उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर 1925 में विजयादशमी पर नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। उन्होंने कहा कि देशभक्ति की भावना के अतिरिक्त व्यक्तिगत व राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण करना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।

सुखदेव इकाई में लुधियाना विभाग प्रचारक दीपक कुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के लिए जिम्मेदार, जागरूक, अनुशासित व सक्रिय व्यक्ति को हम स्वयंसेवक के रूप में जानते हैं। डाक्टर साहब ने स्वयंसेवक की संकल्पना की थी। स्वयंसेवक समाज की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करेगा। देश की समस्या के समाधान के लिए स्वयंसेवक को सक्रिय होकर कार्य करना अपेक्षित है।

यह भी पढ़ेंः- Ravan Dahan 2022: पंजाब में दशहरे की धूम, इन सात शहराें में सबसे ऊंचे दशानन का होगा दहन

यह भी पढ़ेंः- Dussehra 2022: ना देव और ना ही दानव, फिर साधारण मनुष्य से रावण कैसे बना दशानन, जानिए 10 सिरों का रहस्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.