विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी का वादा कर साली से जीजा व उसका भाई बनाता रहा संबंध

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 21 Jul 2017 01:39 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 08:12 PM (IST)

एक युवती से उसका ही जीजा दुष्कर्म करता रहा। जीजा का भाई भी उससे संबंध बनाता था। उन्होंने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब मुकर गए।

शादी का वादा कर साली से जीजा व उसका भाई बनाता रहा संबंध
शादी का वादा कर साली से जीजा व उसका भाई बनाता रहा संबंध

जेएनएन, लुधियाना। रिश्ता होने के बाद दीदी का देवर अक्सर घर पर आता रहता था। इस दौरान देवर ने भाभी की बहन से संबंध बना दिए। यही नहीं, दीदी का पति भी उससे संबंध बनाने लगा। उसने वादा किया कि वह अपने भाई की शादी उससे करवा देगा। लेकिन, अब युवक शादी से मुकर रहा है।

कुलदीप नगर निवासी युवती ने बताया कि उसकी बहन की शादी मई 2011 मे हुई थी। शादी के बाद उसकी बहन के देवर से अच्छी जान पहचान हो गई। इसके बाद वह शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा। यही नहीं, बाद में उसका जीजा भी उसे हवस का शिकार बनाने लगा।

कुछ समय पहले उसने दीदी के देवर से शादी करने की बात की तो वह मुकर गया। उसने अपने जीजा से भी इस संबंध में बात की, लेकिन वह भी मुकर गया। इसके बाद युवती ने सारी बात अपने परिजनों को बता दी। परिवार वाले उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे।

यह भी पढ़ें: रात को घूम रही लड़की को अगवा कर ले गए युवक, किया सामूहिक दुष्कर्म

युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस मे शिकायत दी। युवती का कहना है कि 17 जून को आरोपी थाना जोधेवाल पुलिस के सामने शादी करने के लिए मान गया। मगर बाद मे वह शादी के अपने वादे से फिर मुकर गया। इसके बाद परिवार वाले युवती को लेकर फिर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: फेसबुक फ्रेंड के साथ घूम रही थी महिला, रिश्तेदार ने अगवा कर होटल में किया दुष्कर्म